फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   An auditorium will be built in New Moradabad at a cost of crores.

Moradabad News: 55 करोड़ से नया मुरादाबाद में बनेगा 1500 सीटर ऑडिटोरियम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
An auditorium will be built in New Moradabad at a cost of crores.
मुरादाबाद। शहर को बड़े आयोजनों के लिए एक आधुनिक और विशाल सभागार मिलने की उम्मीद अब आगे बढ़ी है। नया मुरादाबाद में 55 करोड़ रुपये की लागत से 1500 सीट क्षमता वाला ऑडिटोरियम बनाने की तैयारी है। खास बात यह है कि इसके लिए जमीन मुरादाबाद विकास प्राधिकरण उपलब्ध कराएगा, जबकि निर्माण नगर निगम कराएगा। नया मुरादाबाद में ऑडिटोरियम के लिए जमीन चिह्नित कर ली गई है और नगर निगम ने इसका प्रस्ताव भी तैयार कर लिया है।
विज्ञापन




अब इस प्रस्ताव को शासन तक पहुंचाने की प्रक्रिया शुरू होगी। इससे पहले अगले माह प्रस्तावित एमडीए बोर्ड बैठक में जमीन उपलब्ध कराने और ऑडिटोरियम से संबंधित प्रस्ताव पर चर्चा होगी। बोर्ड से संबंधित औपचारिकता पूरी होने के बाद प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा। शासन की मंजूरी मिलने के बाद आगे डीपीआर, बजट स्वीकृति और निर्माण की प्रक्रिया शुरू होगी। मुरादाबाद में बड़े सांस्कृतिक, सामाजिक और सरकारी आयोजनों के लिए बड़े सभागार का अभाव लंबे समय से महसूस किया जाता रहा है। मौजूदा सुविधाएं सीमित होने के कारण बड़े कार्यक्रमों के आयोजन में जगह और क्षमता की समस्या सामने आती है। ऐसे में 1500 लोगों की क्षमता वाला ऑडिटोरियम शहर के लिए महत्वपूर्ण सुविधा साबित हो सकता है।
विज्ञापन

नगर निगम पहले भी 55 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक ऑडिटोरियम बनाने का प्रस्ताव तैयार कर चुका है। मई 2025 में सामने आए प्रस्ताव में ऑडिटोरियम को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने, साउंड प्रूफिंग, पार्किंग, कैफेटेरिया, गेस्ट हाउस, मंच, ड्रेसिंग रूम, वेटिंग रूम और मेकअप रूम जैसी सुविधाएं देने की बात सामने आई थी। उस समय इसके लिए झांझनपुर में जमीन प्रस्तावित की गई थी और डीपीआर शासन को भेजे जाने की जानकारी दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब नया मुरादाबाद में जमीन चिह्नित किए जाने से परियोजना का स्थान बदल गया है। एमडीए के आधिकारिक विवरण के मुताबिक प्राधिकरण का काम विकास योजनाओं के लिए भूमि का प्रबंधन और विकास से जुड़ी परियोजनाओं को आगे बढ़ाना भी है। एमडीए के अध्यक्ष, कमिश्नर आंजनेय कुमार सिंह ने बताया कि

नया मुरादाबाद में पहले से ही एमडीए की कई योजनाएं और सार्वजनिक सुविधाएं विकसित हो रही हैं। ऐसे में यहां बड़े ऑडिटोरियम का निर्माण होने पर यह क्षेत्र शहर के प्रमुख आयोजन केंद्र के रूप में विकसित हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed