फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   An appeal to the Hindu community to refrain from casteism.

Moradabad News: हिंदू समाज से जातिवाद से परहेज करने का आह्वान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jan 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
An appeal to the Hindu community to refrain from casteism.
ठाकुरद्वारा। नगर में सरस्वती विद्या मंदिर उत्तर माध्यमिक विद्यालय में बृहस्पतिवार को विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में क्षेत्र से हिंदू समाज के लोग पहुंचे। हिंदू समाज से जातिवाद से परहेज करने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

सम्मेलन में पहुंचे मुख्य अतिथि साधना आश्रम मुजफ्फरनगर के स्वामी यशवीर सिंह ने भारत की संस्कृति और इतिहास पर विस्तार से प्रकाश डाला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए उन्हें हिंदू समाज का हितैषी बताया। कुछ देशद्रोही लोग उनकी लोकप्रियता के कारण में गलत प्रचार करते हैं। यशवीर सिंह ने कहा कि कुछ लोग भारत में दूसरा पाकिस्तान बनाने का सपना देख रहे हैं जो कभी पूरा नहीं होगा। ऐसी सोच रखने बालो को पाकिस्तान चला जाना चाहिए। हिंदू समाज से उन्होंने जातिवाद और अछूत से परहेज कर संगठित होने होने का आह्वान किया। वहीं जनसंख्या जिहाद, लव जिहाद, मेडिकल जिहाद और धर्मांतरण से सावधान रहने को कहा। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में रहने वाले हिंदू भी हमारे ही हैं। इसलिए हमें उनके बारे में चिंता करनी चाहिए
विज्ञापन

आरएसएस के राष्ट्रीय विचार प्रमुख सुरेंद्र सिंह ने संघ के 100 वर्ष के कार्यकाल के बारे में विस्तार से प्रकाश डाला। सहारनपुर से आए वीर रस के कवि मोहित संगम ने अपनी रचनाओं से कार्यक्रम स्थल पर मौजूद लोगों में जोश भर दिया। उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं से झांसी की रानी से प्रेरणा लेने लेने की अपील की। सम्मेलन की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख पति डॉ वीर सिंह सैनी और संचालन नागेंद्र शिव कुमार सिंह ने किया। कार्यक्रम में आरएसएस के जिला प्रचारक प्रिंस कुमार, गजेंद्र पाल सिंह, आरएसएस के नगर प्रचारक शिवांशु, सुनील कुमार पूठिया, आशुतोष अग्रवाल, धर्मेंद्र कुमार पाल, भाजपा के मीडिया प्रभारी कमलेश कुमार, अभय प्रताप सिंह, जिला पंचायत सदस्य दिनेश कुमार प्रजापति, सुनील कुमार अग्रवाल, अशोक कुमार, पुनीत अग्रवाल, मुदित अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों को राष्ट्र और समाज के लिए किया जागरूक
ठाकुरद्वारा। हिंदू सम्मेलन में विवेकानंद इंटर कॉलेज और सरस्वती विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नाटक से संदेश देकर महिला सम्मान का संदेश दिया। वहीं छात्रों ने अमर क्रांतिकारी भगत सिंह, सुखदेव और अशफाक उल्ला को फांसी का नाटक प्रस्तुत कर राष्ट्र के लिए समर्पित रहने का आह्वान किया ।


हिंदू सम्मेलन में महापुरुषों के बारे में उनके कट आउट लगाकर किया उनसे प्रेरित
ठाकुरद्वारा। हिंदू सम्मेलन में आयोजकों विभिन्न महापुरुषों के कट आउट लगाकर समाज को उनके बारे में जानकारी दी। वही कार्यक्रम में भगवान सीताराम और लक्ष्मण की झांकी में प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम के मंच पर संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर, माता अहिल्याबाई होल्कर, छत्रपति शिवाजी, वीर सावरकर के कट आउट लगे हुए थे। सम्मेलन में आने वाले रास्तों पर दुकानों और घरों को भगवा ध्वज से सजाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed