फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Amroha's team became runner-up after losing to Shravasti

Moradabad News: श्रावस्ती से हारकर अमरोहा की टीम बनी उपविजेता

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 27 Mar 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
Amroha's team became runner-up after losing to Shravasti
मुरादाबाद। राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता का खिताब श्रावस्ती की टीम ने अपने नाम कर लिया। श्रावस्ती ने फाइनल मुकाबले में अमरोहा की टीम को 11-9 के स्कोर और एक पारी के अंतर से हरा दिया। विजेता और उपविजेता टीम को मुख्य अतिथि अपर आयुक्त प्रशासन सर्वेश गुप्ता ने सम्मानित किया।
विज्ञापन

नेताजी सुभाष चंद्र बोस सोनकपुर स्टेडियम में खेल निदेशालय की ओर से खेली जा रही पुरुष वर्ग की ओपन स्टेट आमंत्रण खो-खो प्रतियोगिता में बुधवार को खिताबी मुकाबला खेला गया। मैच में अमरोहा और श्रावस्ती के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली, लेकिन अंत में श्रावस्ती की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज कर ली।
विज्ञापन

इससे पहले प्रतियोगिता के पहले सेमीफाइनल मैच में श्रावस्ती की टीम ने बिजनौर को 12-8 के स्कोर से हराकर फाइनल मैच में प्रवेश किया था। वहीं, अमरोहा की टीम ने दूसरे सेमीफाइनल मैच में जौनपुर को 16-14 के अंतर से हराकर खिताबी दौर में जगह बनाई थी। बिजनौर और जौनपुर की टीमों ने लीग मैचों में शानदार प्रदर्शन कर अंतिम चार में जगह बनाई थी। हालांकि, सेमीफाइनल में दोनों ही टीमों का प्रदर्शन निराशाजनक रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

फाइनल मैच से पहले क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी जितेंद्र यादव और उत्तर प्रदेश ओलंपिक संघ के संयुक्त सचिव डॉ. अजय पाठक ने मुख्य अतिथि अपर आयुक्त सर्वेश गुप्ता का स्वागत किया। मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें खेल के क्षेत्र में और बड़ी उपलब्धि हासिल करने के लिए प्रेरित किया।

मैचों में बागपत के अभिषेक मान, संजीव राठी व मोहित पाल, लखनऊ के अरविंद कुमार व अनुराग यादव, देवरिया के अवनीश कुमार व मनीष गोंड, प्रयागराज के विकास यादव, विकास सैनी व अंकित कनौजिया और गाजियाबाद के सोनू ने निर्णायक की भूमिका निभाई। इस मौके पर धीरज कुमार, मो. आसिफ, प्रदीप सक्सेना, अंकित अग्रवाल, नरेशपाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed