फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Amroha woman ran out from home with her facebook friend politician husband worried now

अमरोहा: नेताजी की पत्नी ने फेसबुक दोस्त से मोहब्बत के चक्कर में छोड़ दिया घर, बच्चे भी परेशान

Mon, 26 Oct 2020 03:25 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: प्राची प्रियम Updated Mon, 26 Oct 2020 03:25 PM IST
विज्ञापन
Amroha woman ran out from home with her facebook friend politician husband worried now
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।

एक राजनीतिक दल के नेता की पत्नी फेसबुक दोस्त से हुई मोहब्बत में घर छोड़कर भाग गई। अब नेता और उनके दो बच्चे परेशान हैं लेकिन बदनामी के डर से पुलिस को घटना की जानकारी नहीं दी है। फिलहाल नेताजी और उनके परिजन महिला को तलाशने में जुटे हैं। 

विज्ञापन


यह मामला नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले का है। यहां रहने वाले एक शख्स प्रमुख राजनीतिक दल में कई पदों पर रह चुके हैं। फिलहाल वह यूथ विंग में पदाधिकारी हैं। उनके परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं। 
विज्ञापन


नजदीक में रहने वाले लोग बताते हैं कि नेता जी की पत्नी का फेसबुक पर अकाउंट है। इसके जरिए बने विभिन्न दोस्तों में से एक से उनकी काफी नजदीकियां बढ़ गईं थीं। धीरे-धीरे यह नजदीकी मोहब्बत में तब्दील हो जाने के बाद वह शुक्रवार को अचानक घर से गायब हो गईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शुरुआत में परिवार को लगा कि किसी रिश्तेदार या परिचित के यहां गईं होंगी, लेकिन रात तक न आने पर मामला गड़बड़ा लगा। फोन भी लगातार बंद आ रहा है। इसके बाद परिजनों ने छानबीन शुरू की है। 


इस बीच फेसबुक अकाउंट के जरिए महिला के दोस्त से प्रेमी बने शख्स के साथ चले जाने के संकेत भी मिले हैं। घटना के बाद से नेताजी और उनके परिजन सकते में रह गए। अब बदनामी के डर से परिजन तलाश करने में जुटे हैं, लेकिन पुलिस को इस संबंध में जानकारी नहीं दी गई है।

इंस्पेक्टर रविंद्र सिंह ने मामला संज्ञान में होने से इंकार किया है, साथ ही बताया कि इस संबंध में तहरीर मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed