फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Amroha: Sangh chief Mohan Bhagwat will reach Gurukul Chotipura on 30th

Amroha: संघ प्रमुख मोहन भागवत तीस को गुरुकुल चोटीपुरा पहुंचेंगे, प्रशासन और कार्यकर्ता तैयारियों में जुटे

Mon, 29 Jul 2024 04:40 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 29 Jul 2024 04:40 PM IST
सार

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत तीस जुलाई को गुरुकुल चोटीपुरा में होने वाले कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इस कार्यक्रम को लेकर डीएम राजेश कुमार त्यागी ने अधीनस्थों को जरूरी दिशा निर्देश दिए।

विज्ञापन
Amroha: Sangh chief Mohan Bhagwat will reach Gurukul Chotipura on 30th
मोहन भागवत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत मंगलवार को गुरुकुल चोटीपुरा में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेने आएंगे। श्रीमद् गुरुकुल महाविद्यालय चोटीपुरा में संघ प्रमुख मोहन भागवत के कार्यक्रम को लेकर डीएम राजेश कुमार त्यागी ने अधीनस्थों को जरूरी दिशा निर्देश दिए। कहा कि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हो।

विज्ञापन


बैरिकेडिंग और वाहन पार्किंग आवश्यक जगह पर होनी चाहिए। इसकी समय से व्यवस्था पूरी कर ली जाए। गुरुकुल महाविद्यालय में डीएम ने कहा कि रूट प्लान के संबंध में संबंधित उप जिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी भ्रमण कर देख लें। सुरक्षा को लेकर कोई कोताही क्षम्य नहीं होगी। 30 जुलाई को संघ प्रमुख मोहन भागवत गुरुकुल में आयोजित कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन


कहा कि रूट प्लान का सही से पालन हो। महिला बटालियन भी लगाई जाए। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी को खाद्य पदार्थों की चेकिंग और सैंपल लिए जाने के निर्देश दिए। वहीं, मुख्य चिकित्सा अधिकारी को आपातकालीन चिकित्सा एंबुलेंस के तैनाती तथा फायर सेफ्टी ऑफिसर और अधिशासी अभियंता विद्युत को विद्युत सुरक्षा के मानकों का ध्यान रखकर सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी कुंवर अनुपम सिंह, डिप्टी कलक्टर पुष्पेंद्र सिंह, जेपी भास्कर, सीडीओ अश्वनी कुमार मिश्र, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व सुरेंद्र सिंह, अपर जिलाधिकारी न्यायिक माया शंकर यादव, अपर पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार, उप जिलाधिकारी सदर सुधीर कुमार आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed