फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Amroha Road Accident pickup collided bike of two brothers of Sambhal who returning home from factory

Amroha Road Accident: फैक्टरी से मजदूरी कर घर लौट रहे संभल के दो भाइयों को पिकअप ने मारी टक्कर, दोनों की मौत

Sat, 24 Dec 2022 11:43 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 24 Dec 2022 11:43 AM IST
सार

अमरोहा में एक पिकअप ने बाइक सवार दो भाइयों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की दर्दनाक मौत हो गई। दोनों भाइयों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Amroha Road Accident pickup collided bike of two brothers of Sambhal who returning home from factory
मृतकों के फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमरोहा के जोया में शुक्रवार की रात फैक्टरी से मजदूरी करके घर वापस लौट रहे बाइक सवार सगे चचेरे-तहेरे भाइयों को पीछे से पिकअप चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों भाइयों की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। मामले में पिकअप के चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। 
विज्ञापन


ये हादसा डिडौली कोतवाली इलाके के चौधरपुर गांव के सामने हुआ। संभल जनपद के नखासा थाना इलाके के गांव नासरपुर में सगे भाई दिवंगत नन्नू सिंह और प्रसादी के परिवार रहते हैं। नन्नू सिंह का बेटा गुड्डू और प्रसादी का बेटा विनाम दोनों परिवार के इकलौते बेटे थे। दोनों की शादी हो चुकी है। 
विज्ञापन


परिजनों के मुताबिक दोनों चचेरे तहेरे भाई एक साथ ही डिडौली इलाके की लोदीपुर स्थित एक फैक्टरी में मजदूरी करते थे। दोनों एक बाइक से घर आते-जाते थे। शुक्रवार की रात करीब नौ दोनों भाई फैक्टरी से ड्यूटी करने के बाद घर लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक हाईवे स्थित चौधरपुर जीवन हॉस्पिटल के सामने पहुंची तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार पिकअप के चालक ने टक्कर मार दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में गुड्डू और विनाम की मौके पर मौत हो गई। टक्कर लगने के बाद पिकअप भी मौके पर ही पलट गई। आरोपी चालक मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। हाईवे पर वाहनों के पहिए थम गए और जाम के हालात बन गए। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर पीके चौहान फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। 

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। जबकि क्रेन मंगवा कर पिकअप को सीधा कराया और अपने कब्जे में ले लिया। हादसे की जानकारी मिलते ही मृतकों के परिजन पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंच गए। इंस्पेक्टर ने बताया कि मृतक विनाम के भांजे राजपाल की तहरीर पर पिकअप के अज्ञात चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाकर मृत्यु करने के आरोप में केस दर्ज किया गया है। जल्द ही आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

छह बहनों का इकलौता भाई था विनाम
पुलिस के मुताबिक विनाम छह बहनों का इकलौता भाई था। उसके पिता प्रसादी और माता इंद्रो की पहले ही मौत हो चुकी है। विनाम भी शादीशुदा है, उसके परिवार में पत्नी किरन के अलावा दो बेटी हैं। पूरे परिवार की जिम्मेदारी विनाम के कंधों पर थी। उसकी मौत के बाद बहनों और पत्नी का बुरा हाल है। 

तीन साल के बेटे के सिर से उठा पिता का साया, मां पहले ही घर छोड़ गई थी
इंस्पेक्टर पीके चौहान ने बताया कि मृतक गुड्डू दो बहनों का इकलौता भाई था। उसकी भी शादी हो चुकी थी। उसके तीन साल का एक बेटा है। गुड्डू की पत्नी करीब 6 महीने पहले घर छोड़कर चली गई थी। अपने तीन साल के बेटे की देखभाल गुड्डू ही करता था। उसकी मौत के बाद मासूम के सिर से पिता का साया उठ गया। गुड्डू के माता-पिता की भी मौत हो चुकी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed