Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Amroha private school controversy Class 3 student name struck off for bringing non-veg to school in Amroha

UP: स्कूल में नॉनवेज लाने पर बवाल... प्रिंसिपल ने काटा कक्षा तीन के छात्र का नाम; बच्चे को बंधक बनाने का आरोप

Fri, 06 Sep 2024 11:20 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 06 Sep 2024 11:20 AM IST
सार

यूपी के एक निजी स्कूल में नॉनवेज लाने पर बवाल हो गया। प्रिसिंपल ने कक्षा तीन के छात्र का नाम काट दिया। साथ ही धार्मिक टिप्पणी का आरोप भी लगाया। वहीं, छात्र के परिवार ने बच्चे को बंधक बनाने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
Amroha private school controversy Class 3 student name struck off for bringing non-veg to school in Amroha
Amroha private school - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिल्टन कॉन्वेंट स्कूल में लंच के लिए नॉनवेज लाने पर कक्षा तीन के छात्र का नाम काटने का मामला सामने आया है। अभिभावक और प्रधानाचार्य के बीच हो रही बहस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो सात मिनट 11 सेकेंड का है। वहीं, वायरल वीडियो के आधार पर डीआईओएस ने तीन सदस्यीय टीम गठित कर तीन दिन में जांच रिपोर्ट तलब की है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को हिल्टन कॉन्वेंट स्कूल का वीडियो तेजी के साथ वायरल हुआ। इसमें एक महिला स्कूल के प्रधानाचार्य के साथ बहस करती दिख रही है। बताया जाता है कि बच्चे द्वारा स्कूल में नॉनवेज लाने और कक्षा में धार्मिक टिप्पणी करने की अन्य बच्चों व अभिभावकों की शिकायत के बाद बच्चे का नाम काट दिया गया। 
विज्ञापन


वहीं महिला ने भी उसके बेटे को स्कूल में बंधक बनाने का आरोप लगाया। स्कूल के प्रधानाचार्य अवनीश कुमार शर्मा का कहना है कि सारा मामला सीसीटीवी कैमरों में कैद है। बच्चे को बंधक नहीं बनाया गया, बल्कि शिक्षिका के साथ दूसरे कमरे में बैठाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूल की तरफ से बच्चे का नाम भी नहीं काटा गया है। उधर, स्कूल प्रबंधन की और से भी बाद में इस मामले में एक वीडियो प्रसारित किया गया। जिसमें कक्षा के कुछ बच्चे नाम कटने वाले छात्र पर धार्मिक भावनाओं पर टिप्पणी करने का आरोप लगा रहे हैं।
Trending Videos

- मामले में जांच के लिए जीआईसी के प्रधानाचार्य ललित कुमार, जीजीआईसी की प्रधानाचार्या स्नेहलता और राजकीय हाईस्कूल बछरायूं के प्रधानाचार्य डॉ. धर्म सिंह समेत तीन सदस्य कमेटी गठित की है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। - विष्णु प्रताप सिंह, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed