फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amroha: Girl creates ruckus at wedding, calls groom her husband, police investigating

UP: बराती खा रहे थे खाना... चल रही थी फेरे की तैयारी, मौके पर पहुंच गई युवती, बोली- दूल्हा है मेरा पति

Thu, 27 Jun 2024 12:36 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जोया (अमरोहा)
अमर उजाला नेटवर्क, जोया (अमरोहा) Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 27 Jun 2024 12:36 PM IST
सार

अमरोहा के जोया में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां चल रही शादी में अचानक एक युवती पहुंच गई। उसने दूल्हे को अपना पति बताया तो हंगामा मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच मामला शांत करवाया।

विज्ञापन
Amroha: Girl creates ruckus at wedding, calls groom her husband, police investigating
शादी (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जोया में एक वर्ष पहले प्रेमी के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराने वाली युवती बहन के साथ उसकी शादी के दौरान बरात घर पहुंच गई। उसने युवक को अपना पति बात कर हंगामा करना शुरू कर दिया। मौके पर भीड़ जमा हो गई।

विज्ञापन


बाद में विवाद बढ़ने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए युवती को उसके परिजनों के हवाले कर दिया। ये मामला कस्बा में हाईवे किनारे स्थित एक बैंक्वेट हाॅल का है। बुधवार को यहां पर शादी कार्यक्रम चल रहा था।
विज्ञापन


बरात थाना रजबपुर क्षेत्र के एक गांव से आई थी। बराती खाना खा रहे थे और शादी की तैयारी चल रही थी। तभी वहां एक युवती अपनी बहन को लेकर पहुंच गई और दूल्हे को अपना पति बताकर हंगामा शुरू कर दिया। उसका आरोप था कि दूल्हे ने उसके साथ कोर्ट मैरिज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हंगामे की जानकारी लगते ही कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। युवती को शांत कराया और मामले की जानकारी ली। पुलिस जांच में सामने आया कि एक वर्ष पहले दूल्हा बने युवक ने युवती से शादी तो की थी मगर उसे अपने साथ नहीं ले गया था।

इस पर युवती ने उस पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। चर्चा रही कि दोनों के बीच फैसला हो गया था मगर इसके बाद भी युवती हंगामा करने पहुंच गई थी। पुलिस ने युवती के परिजनों को बुलाया और युवती को उनके सुपुर्द कर दिया।

सीओ अरुण कुमार ने बताया कि मामले में जांच करने के बाद युवती को उसके परिजनों को सौंप दिया गया है।

छात्रा को आए दिन परेशान कर रहे मोहल्ले के सगे भाई

गजरौला में इंटर की छात्रा को पड़ोस में रहने वाले दो सगे भाई परेशान करते हैं। रास्ते में रोक कर छेड़खानी करते हैं। छात्रा के पिता की तहरीर पर पुलिस ने दोनों भाइयों और उनके पिता व बहन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। नगर के एक मोहल्ला निवासी की बेटी इंटर की छात्रा है।

छात्रा के पिता का आरोप है कि मोहल्ले के दो सगे भाई आवारा किस्म के हैं। उसकी बेटी पर बुरी नीयत रखते हैं। वह कॉलेज आती जाती है तो रास्ता रोक कर खड़े हो जाते हैं। बेटी ने अपने साथ हुई वारदात उन्हें बताई। जिस पर दोनों आरोपियों से शिकायत कर हरकत से बाज आने काे कहा।

लेकिन आरोपी धमकी दे रहे हैं कि पुलिस को बताया तो जान से मार देंगे। एक ने उनकी बेटी को डरा धमका कर सिम दिलवाया। धमकी देता है कि जिंदा रहना चाहती है तो उससे बात करनी पड़ेगी। तीन दिन पूर्व दोनों आरोपी, उनकी बहन और पिता गाली गलौज करते हुए आए।



मारपीट पर उतारू हो गए। पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर पर अजय, सचिन उनके पिता व बहन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। सीओ श्वेताभ भास्कर का कहना है कि केस दर्ज कर लिया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed