फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Amroha Factory Fire News: Fire Broke Out After Explosion in Firecracker Factory, Four Workers Burnt

Amroha Fire: पटाखा फैक्टरी में विस्फोट के बाद लगी आग, चार मजदूर झुलसे, दो की हालत नाजुक

Fri, 14 Jun 2024 07:18 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 14 Jun 2024 07:18 PM IST
सार

Amroha Fire Accident : अमरोहा जिले की एक पटाखा फैक्टरी में विस्फोट के बाद आग लग गई। इसकी चपेट में आने से चार मजदूर झुलस गए। इनमें से दो की स्थिति बेहद नाजुक बनी हुई है। डीएम राजेश कुमार ने फैक्टरी का लाइसेंस निरस्त कर मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है। 

विज्ञापन
Amroha Factory Fire News: Fire Broke Out After Explosion in Firecracker Factory, Four Workers Burnt
अमरोहा की पटाखा फैक्टरी में झुलसी श्रमिक - फोटो : संवाद

विस्तार

अतरासी-अमरोहा मार्ग स्थित पटाखा फैक्टरी में शुक्रवार सुबह तेज धमाके के साथ आग लग गई। इसमें चार मजदूर बुरी तरह झुलस गए। दो मजदूरों को गंभीर हालत में दिल्ली रेफर किया गया है। दो का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

विज्ञापन


घटना के बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। डीएम राजेश कुमार त्यागी, एसपी कुंवर अनुपम सिंह समेत आला अधिकारियों ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना।
विज्ञापन


डीएम ने पटाखा फैक्टरी का लाइसेंस निरस्त कर मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। यह फैक्टरी सूदनपुर गांव के रहने वाले हाशिम के घर में चल रही थी। जिसे हापुड़ जनपद के मोहल्ला शिवगढ़ी निवासी कामरान अहमद चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाशिम ने अपना मकान कामरान अहमद को किराए पर दे रखा था। करीब पांच साल से चल रही इस फैक्टरी में पटाखे तैयार करने के बाद भंडारण किया जाता था। इस फैक्टरी में हापुड़ के मोहल्ला शिवगढ़ी निवासी भोला, मंगूपुरा गांव निवासी ममता, रीता, देवपुरा गांव निवासी अनीता और मनीषा समेत आठ मजदूर काम कर रहे थे।

फैक्टरी मालिक कामरान अहमद का भी आना-जाना रहता था। शुक्रवार की सुबह साढ़े आठ बजे फैक्टरी में मजदूर काम कर रहे थे। इस दौरान संदिग्ध हालत में पटाखों में आग लग गई। इससे पहले मजदूर कुछ समझ पाते पटाखे और बारूद में तेज धमाका होने लगे।

आग लगी बारूद फैक्टरी के बाहर चारों तरफ जाकर गिरी,  जिससे झाड़ियां में भी आग लग गई। इस अग्निकांड में मजदूर भोला, ममता, मनीषा और अनीता बुरी तरह झुलस गए। फैक्टरी में धमाका इतनी तेज हुआ कि आसपास के लोग अचंभित रह गए।

फैक्टरी की टीनशेड उड़कर दूर जा गिरी। आग फैक्टरी के चारों तरफ फैल गई। थोड़ी देर में लोगों की भीड़ जमा हो गई। जानकारी मिलते ही रजबपुर पुलिस, एसडीएम सदर सुधीर कुमार और सीओ सिटी मौके पर पहुंच गए और स्थिति का जायजा लिया।

किसी तरह आग में झूल से मजदूरों को निकालकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से भोला और ममता को नाजुक हालत के चलते दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया है। डीएम राजेश कुमार त्यागी ने बताया कि पटाखा फैक्टरी में आग कैसे लगी इसकी जांच की जा रही है।


फैक्टरी का लाइसेंस निरस्त कर दिया गया है। साथ ही एफएसओ कमलेश कुमार मिश्र की तहरीर पर फैक्टरी के मालिक कामरान अहमद के खिलाफ लापरवाही बरतने के मामले में एफआईआर दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed