फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   amroha: Family became a wall and chose the path of death, the loving couple hugged each other

अधूरी मोहब्बत: परिवार बना दीवार तो चुनी मौत, ट्रेन से कटने से पहले प्रेमी युगल ने एक दूसरे को लगाया था गले

Wed, 28 Feb 2024 10:31 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Wed, 28 Feb 2024 10:31 AM IST
सार

मुरादाबाद के रहने वाले प्रेमी जोड़े ने गले लगने के बाद ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या की थी। प्रेमी 12वीं का छात्र जबकि प्रेमिका नौवीं कक्षा में पढ़ती थी। हादसे के बाद दोनों परिवारों के लोग स्तब्ध हैं। अमरोहा पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
amroha: Family became a wall and chose the path of death, the loving couple hugged each other
अमरोहा में घटना के बाद जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद

विस्तार

पाकबड़ा क्षेत्र के गांव निवासी प्रेमी जोड़े ने मंगलवार सुबह गले लगने के बाद ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। प्रेमी 12वीं का छात्र था, जबकि प्रेमिका नौवीं कक्षा में पढ़ती थी। दोनों अमरोहा देहात थाना क्षेत्र में अमरोहा-पाकबड़ा बॉर्डर पर गुवाहाटी ट्रेन के आगे कूदे थे। अमरोहा जनपद की पुलिस इसकी जांच में जुट गई है।

विज्ञापन


ट्रेन के आगे कूद कर जान देने वाले प्रेमी-प्रेमिका एक ही परिवार के थे। उनका एक दूसरे से ज्यादा बात करना और मिलना जुलना परिवार के लोगों को पसंद नहीं था। बताया जा रहा है कि एक दिन पहले ही दोनों को डांटा गया था। मोहब्बत में परिवार दीवार बने तो उन्होंने मौत की राह चुन ली। पाकबड़ा के गांव निवासी मजदूर का 18 वर्षीय बेटा 12वीं में पढ़ता था।

विज्ञापन

 

उसके दूर के रिश्तेदार से प्रेम संबंध हो गए थे। दोनों एक ही स्कूल में पढ़ते थे। परिवार के लोगों ने मोबाइल में दोनों की फोटो देख ली थी। जिसे लेकर परिवार के लोगों ने दोनों की डांट लगाई थी। परिवार में बुधवार को एक युवक की सगाई है और बृहस्पतिवार को शादी है। सोमवार सुबह छात्रा अपनी मां से शादी वाले घर में जाने की बात कहकर निकल गई थी।

वह शादी वाले घर में तो नहीं पहुंची। गांव के बाहर से गुजर रही दिल्ली-मुरादाबाद रेलवे लाइन पर पहुंच गई थी। इसी दौरान युवक भी आ गया था। इसके बाद दोनों रेलवे लाइन पर चलते हुए अमरोहा जनपद की सीमा में पहुंच गए थे। इसके बाद चक्काली लेट रेलवे स्टेशन से फिर मुरादाबाद की ओर आने लगे थे। इसी दौरान ट्रेन को आता देख दोनों ने पहले एक दूसरे को गले लगाया। इसके बाद ट्रेन के आगे कूद गए थे। ग्रामीण और परिवार के किशोरी और युवक एक ही परिवार थे।

 

विज्ञापन

एक ही कॉलेज में पढ़ते थे दोनों

हादसे की सूचना मिलते ही दोनों के परिजन घटना स्थल पर पहुंच गए। उसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। वहां मौजूद परिजनों ने बताया कि अचानक दोनों ऐसा कदम क्यों उठाया, यह सभी सोचने को मजबूर हैं। बताया कि दोनों गांव के पास ही एक इंटर कॉलेज में पढ़ते थे।

 

किशोरी के तहेरे भाई की कल है शादी

किशोरी के परिजनों ने बताया कि उसके तहेरे भाई की कल यानी बृहस्पतिवार को शादी है। जबकि, बुधवार को सगाई का कार्यक्रम प्रस्तावित है। अचानक हुई घटना से परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई है। किशोरी की एक बहन और एक भाई है। युवक के परिवार में मां बाप के अलावा एक बड़ी बहन और बड़ा भाई है।

 

युवक 12वीं का छात्र तो किशोरी थी नौवीं की छात्रा

पाकबड़ा थाना क्षेत्र के गांव में अनुसूचित जाति के दो ग्रामीणों के परिवार रहते हैं। एक ग्रामीण का 18 वर्षीय बेटा कक्षा 12 में पढ़ता था। जबकि दूसरे ग्रामीण की 16 वर्षीय बेटी नौवीं कक्षा की छात्रा थी। बताया जा रहा है कि मंगलवार की सुबह करीब सात बजे युवक और किशोरी घर से निकले थे। इसके बाद दोनों पैदल ही अमरोहा देहात थाना क्षेत्र के चक्काली लेट रेलवे स्टेशन तक पहुंच गए। यहां से दोनों मुरादाबाद की तरफ अमरोहा-पाकबड़ा बॉर्डर पर पहुंच गए। इसी दौरान गुवाहाटी एक्सप्रेस ट्रेन आ गई।

 

इसके बाद दोनों एक दूसरे के गले लगे। इसके बाद ट्रेन के आगे कूद गए। ट्रेन की चपेट में आकर दोनों के शव बुरी तरह क्षतविक्षत हो गए। युवक का सिर धड़ से अलग होकर दूर जा गिरा। थोड़ी देर में स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। सीओ अंजलि कटारिया ने भी घटनास्थल का मुआयना किया।

एएसपी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग का सामने आ रहा है। ट्रेन के चालक ने भी स्टेशन मास्टर को यही जानकारी दी थी कि युवक और युवती ने एक दूसरे को गले लगाकर ट्रेन के आगे छलांग लगा दी है। फिलहाल दोनों ने आत्महत्या क्यों की इसका पता लगाया जा रहा है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed