फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amroha Election Result: Amroha gives second chance to BJP Tanwar, Congress Danish loses, BSP deposit forfeited

Amroha Election Result: अमरोहा ने BJP के तंवर को दिया दूसरा मौका, कांग्रेस के दानिश हारे, बसपा की जमानत जब्त

Wed, 05 Jun 2024 02:19 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: विमल शर्मा Updated Wed, 05 Jun 2024 02:19 PM IST
विज्ञापन
Amroha Election Result: Amroha gives second chance to BJP Tanwar, Congress Danish loses, BSP deposit forfeited
अमरोहा में जीतने के बाद भाजपा प्रत्याशी कंवर सिंह तंवर - फोटो : संवाद

जनता ने भाजपा प्रत्याशी अमरोहा में एक और मौका दिया है। इससे पहले तंवर 2014 में अमरोहा से सांसद चुने गए थे। इस बार लोकसभा सीट पर हुए कड़े मुकाबले के बीच भाजपा प्रत्याशी कंवर सिंह तंवर ने 28670 वोटों से जीत हासिल की। कंवर सिंह को 476506 वोट मिले। जबकि, उनके प्रतिद्वंद्वी रहे मौजूदा सांसद व कांग्रेस प्रत्याशी कुंवर दानिश अली को 447836 मत मिले। जबकि, तीसरे नंबर पर रहे बसपा प्रत्याशी 164099 हासिल हुए।

विज्ञापन

Amroha Election Result: Amroha gives second chance to BJP Tanwar, Congress Danish loses, BSP deposit forfeited
अमरोहा में मतगणना के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी दानिश अली - फोटो : संवाद

शुरू होने के बाद से ही भाजपा व कांग्रेस प्रत्याशी के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही थी। मंडी समिति परिसर में मंगलवार सुबह आठ बजे मतगणना शुरू हुई। कुछ ही देर में चक्रवार मतों का रुझान सामने आने लगा। शुरुआत से ही कंवर सिंह तंवर व दानिश अली के बीच कड़ा मुकाबला नजर आया। कभी दानिश तो कभी कंवर सिंह बढ़त बनाते दिखे।

विज्ञापन
विज्ञापन

Amroha Election Result: Amroha gives second chance to BJP Tanwar, Congress Danish loses, BSP deposit forfeited
अमरोहा में मतगणना के दौरान अधिकारी और अन्य - फोटो : संवाद

हालांकि, इस बीच दानिश अली को नौवें और दसवें चक्र में 20 हजार से अधिक बढ़त भी मिली, लेकिन मतगणना बढ़ने के साथ आंकड़ा कम होता चला गया। बाद में भाजपा प्रत्याशी ने 20वें चक्र से ही 11 हजार से अधिक की बढ़त बनानी शुरू कर दी। आखिर में उनकी बढ़त 25 हजार से अधिक पहुंच गई। 28वें चक्र के बाद कंवर सिंह तंवर को जीत हासिल हुई। उन्हें 476506 वोट मिले।

विज्ञापन

Amroha Election Result: Amroha gives second chance to BJP Tanwar, Congress Danish loses, BSP deposit forfeited
अमरोहा में मतगणना के दौरान अधिकारी और अन्य - फोटो : संवाद

जिलाधिकारी राजेश कुमार त्यागी ने उन्हें जीत का प्रमाणपत्र सौंपा। वहीं दानिश अली को 447836 मत प्राप्त हुए। वहीं, बसपा प्रत्याशी डॉ. मुजाहिद हुसैन 164099 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। बता दें कि इस बार चुनाव में भाजपा, कांग्रेस व बसपा समेत 12 प्रत्याशी मैदान में थे।

Amroha Election Result: Amroha gives second chance to BJP Tanwar, Congress Danish loses, BSP deposit forfeited
अमरोहा में मतगणना के दौरान बसपा के प्रत्याशी - फोटो : संवाद

बसपा प्रत्याशी की जमानत भी नहीं बची
अमरोहा लोकसभा सीट पर हुए चुनाव में तीन मुख्य पार्टियों को छोड़कर शेष नौ प्रत्याशी नोटा से हार गए। इसके साथ ही बसपा का प्रदर्शन इस चुनाव में पहले के मुकाबले खराब रहा। बसपा समेत दस प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई। अमरोहा लोकसभा सीट में 12 प्रत्याशी मैदान में थे। 26 अप्रैल को कुल 1716641 में से 1104790 मतदाताओं ने मतदान किया।

Amroha Election Result: Amroha gives second chance to BJP Tanwar, Congress Danish loses, BSP deposit forfeited
अमरोहा में मतगणना के दौरान अधिकारी और अन्य - फोटो : संवाद

निर्वाचन आयोग की गाइड लाइन के अनुसार कुल मतदाता का एक गुणा छह भाग जमानत बचाने के लिए चाहिए। इस तरह से अमरोहा लोकसभा सीट में 1.84 लाख के करीब जमानत बचाने के लिए वोट की जरूरत थी। लेकिन बसपा प्रत्याशी चौधरी मुजाहिद हुसैन को केवल 164099 मत मिले। जिस कारण बसपा प्रत्याशी सहित नौ प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई।

Amroha Election Result: Amroha gives second chance to BJP Tanwar, Congress Danish loses, BSP deposit forfeited
अमरोहा में मतगणना के दौरान अधिकारी और अन्य - फोटो : संवाद

वहीं इस चुनाव में मतदाताओं ने नोटा का भी खूब बटन दबाया है। आकड़ों की बात करें तो गढ़ मुक्तेश्वर, मंडी धनौरा, हसनपुर, नौगांवा और अमरोहा विधानसभा क्षेत्र के 5900 मतदाताओं ने सभी प्रत्याशियों को नकारते हुए नोटा का बटन दबाया। वहीं, चुनाव की जीत का दावा करने वाले सात प्रत्याशी भी नोटा के बराबर मत हासिल नहीं कर सके।

Amroha Election Result: Amroha gives second chance to BJP Tanwar, Congress Danish loses, BSP deposit forfeited
अमरोहा में मतगणना के दौरान अधिकारी और अन्य - फोटो : संवाद

किस प्रत्याशी को कितने वोट मिले

प्रत्याशी                दल                     मिले वोट 
कंवर सिंह तंवर     भाजपा                  476506
कुंवर दानिश अली  कांग्रेस                 447836
डॉ. मुजाहिद हुसैन  बसपा                  164099
सुहैल हुसैन        अखिल भाप पार्टी       2504
काशिफ हुसैन         निर्दलीय               679
कुमदेश कुमार         निर्दलीय              635
कुशाग्र                 निर्दलीय                 858
जीतपाल राणा            निर्दलीय            2556
दानिश                  निर्दलीय                3617
नईमुद्दीन                  निर्दलीय             1004
नरेंद्र सिंह               निर्दलीय               1779
सुरेश                    निर्दलीय                 2717

Amroha Election Result: Amroha gives second chance to BJP Tanwar, Congress Danish loses, BSP deposit forfeited
अमरोहा में मतगणना के दौरान अधिकारी और अन्य - फोटो : संवाद

दूसरी बार सांसद बनने को मिला मौका 
भाजपा ने लगातार तीसरी बार कंवर सिंह तंवर को मैदान में उतारा था। पहली बार 2014 में लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़े। उन्हें कंवर सिंह तंवर में 528880 वोट मिले थे। उन्होंने सपा की हुमैरा अख्तर को हराया था। हुमैरा को 370666 वोट मिले थे। वहीं, 2019 में फिर से वह भाजपा चुनाव लड़े। लेकिन, उन्हें हार का सामना करना पड़ा। बसपा से दानिश अली ने 63244 वोटों से हराया दिया था। तंवर को 537834 तो दानिश को 601082 वोट मिले थे। 2024 में तीसरी बार चुनाव लड़े और जीत हासिल की।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed