फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Amroha district hospital doctor carelessness woman gave birth to dead child in toilet

गर्भ में मृत शिशु लेकर भटकती रही महिला, डॉक्टरों ने नहीं की मदद, टॉयलेट में हुआ प्रसव

Sat, 28 Dec 2019 01:27 PM IST
प्राची प्रियम संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Published by: प्राची प्रियम Updated Sat, 28 Dec 2019 01:27 PM IST
विज्ञापन
Amroha district hospital doctor carelessness woman gave birth to dead child in toilet
सांकेतिक तस्वीर

अमरोहा जिला अस्पताल पहुंची एक महिला के गर्भ में शिशु के मृत होने की जानकारी मिलने पर डॉक्टरों ने प्रसव कराने से हाथ खड़े कर दिए। डाक्टर और स्टाफ ने महिला को टरका दिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे लेकर प्राइवेट अस्पताल पहुंचे। जहां टॉयलेट में महिला का प्रसव हो गया। नवजात मृत पैदा होने पर परिजनों ने हंगामा करना शुरू कर दिया।

विज्ञापन


मंडी धनौरा के गांव फौलादपुर निवासी सचिन की पत्नी ज्योति (28) गर्भवती थी। शुक्रवार की सुबह उसे प्रसव पीड़ा होने लगी। लिहाजा परिजन सरकारी एंबुलेंस से उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां डॉक्टर के कहने पर अल्ट्रासाउंड कराया, जिसमें पता चला कि गर्भ में नवजात की मौत हो चुकी है। परिजनों ने अस्पताल में डॉक्टर और स्टाफ से प्रसव कराने की बात कही। 
विज्ञापन


महिला चिकित्सक ने हाथ खड़े कर दिए। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टरों को मनाने के लिए काफी मनुहार की, लेकिन उन्होंने एक न सुनी। उल्टा गर्भवती को अस्पताल से टरका दिया। इसके बाद परिजन आनन-फानन में गर्भवती को लेकर एक निजी अस्पताल पहुंचे। यहां भी चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद मुरादाबाद जाने के लिए कहा। गर्भवती पीड़ा से कराहती रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान वह टॉयलेट गई, जहां उसका प्रसव हो गया और वह वहीं बेहोश हो गई। यह देखकर परिजनों में हड़कंप मच गया। नवजात मृत हालत में था। परिजनों ने जिला अस्पताल के डॉक्टर और स्टाफ पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाकर हंगामा किया। हालांकि कुछ लोगों के समझा-बुझाने पर परिजन शांत होकर घर चल गए। 

सीएमएस डॉ. रामनिवास ने बताया कि गर्भवती का अल्ट्रासाउंड कराया गया तो नवजात मृत पाया गया। इसकी जानकारी परिजनों को देने के लिए बुलाया गया तो वह नहीं पहुंचे और गर्भवती को लेकर चले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed