फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Amroha: Dispute between Shia and Sunni sides over putting up banner in mosque, stone pelting after fight

Amroha: मस्जिद में बैनर लगाने पर शिया और सुन्नी पक्ष में विवाद, मारपीट के बाद पथराव...सात के खिलाफ रिपोर्ट

Thu, 20 Mar 2025 12:25 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सैदनगली (अमरोहा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सैदनगली (अमरोहा) Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 20 Mar 2025 12:25 PM IST
सार

सैदनगली में मस्जिद में बैनर लगाने को लेकर शिया और सुन्नी पक्ष में विवाद हो गया। इसके बाद मारपीट और पथराव हो गया। इसमें तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने मुतवल्ली की तहरीर पर सात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Amroha: Dispute between Shia and Sunni sides over putting up banner in mosque, stone pelting after fight
अमरोहा पुलिस कर रही मामले की जांच - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

मस्जिद में बैनर लगाने को लेकर शिया और सुन्नी पक्ष के लोगों में विवाद हो गया। आरोप है कि सुन्नी पक्ष के लोगों ने मस्जिद के अंदर बैनर अलम लगाने का विरोध करते हुए उन्हें हटा दिया। इसी को लेकर विवाद बढ़ गया। जमकर मारपीट और पथराव किया गया। इसमें तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने मामले में सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन


सैदनगली के मोहल्ला महल निवासी महजर अली मोहल्ले की ही जामा मस्जिद में मुतवल्ली हैं। उन्होंने बताया कि 20 मार्च को 19 वें रामजान को शिया समुदाय का परंपरागत हजरत अली की शहादत का ताबूत और अलम जलूस मस्जिद के अंदर से निकलता है। इसकी तैयारी के लिए शिया पक्ष के लोग बुधवार की शाम को मस्जिद के अंदर शहादत के बैनर व पवित्र अलम लगा रहे थे।
विज्ञापन


आरोप है कि इसी बीच सुन्नी पक्ष के छिद्दन उर्फ लाला, चमन, असलम, अनवार, अनीस, इंतजार, युसुफ, सलमान आदि लोग मस्जिद के अंदर पहुंचे और शाहदत के बैनर अलम आदि लगाने का विरोध करने लगे। गाली गलौच हुई। गाली देने से मना करने पर आरोपियों ने मुतवल्ली व शिया पक्ष के दानिश व मुशाहिद हुसैन के साथ मारपीट की।
विज्ञापन
विज्ञापन


मस्जिद के अंदर पथराव किया गया। कुछ लोगों ने मौके पर पहुंच कर बीच बचाव किया। आरोप है कि इस दौरान आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि मामले में मुतवल्ली की तहरीर पर सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed