फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Amroha accident Tanker crushes motorcycle Two sisters die young man seriously injured

UP: टैंकर ने बाइक को रौंदा... मुरादाबाद की दो सगी बहनों की मौत, युवक गंभीर; अमरोहा में दर्दनाक हादसा

Wed, 21 Jan 2026 01:30 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 21 Jan 2026 01:30 PM IST
सार

यूपी के अमरोहा जिले में बड़ा हादसा हुआ है। नौगांवा सादात क्षेत्र में बिजनौर-मुरादाबाद रोड पर टैंकर ने बाइक को रौंद दिया। हादसे में मुरादाबाद की दो सगी बहनों की मौत हो गई। जबकि युवक गंभीर घायल हो गया।

विज्ञापन
Amroha accident Tanker crushes motorcycle Two sisters die young man seriously injured
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमरोहा में बड़ा हादसा हुआ है। बिजनौर में रिश्तेदारी से घर लौट रहे बाइक सवारों को पीछे से तेज रफ्तार टैंकर ने रौंद दिया। हादसे में मुरादाबाद की दो सगी की बहन गुलिस्ता खातून (34) और गुलफशा खातून (37) की मौत हो गई। जबकि युवक घायल हो गया। 
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उन्हें गंभीर हालत में मुरादाबाद रेफर कर दिया है। मामले में टैंकर के अज्ञात चालक के खिलाफ पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। 
विज्ञापन


मुरादाबाद जनपद के कांठ थानाक्षेत्र के साहूपुर गांव में नफीस अहमद का परिवार रहता है। मुरादाबाद में मझौला थानाक्षेत्र के मोहल्ला करूला के रहने वाले उनके दामाद हैदर अली, बेटी गुलिस्ता खातून और गुलफशा खातून के साथ बिजनौर के नूरपुर में अपनी रिश्तेदारी में गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार की देर शाम साथ तीनों बाइक पर सवार होकर घर वापस लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक आलमपुरी गांव के पास पहुंची तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार टैंकर के चालक ने बाइक को टक्कर मार दी। 

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार हैदर अली, गुलिस्ता खातून और गुलफशा खातून उछलकर दूर जा गिरीं। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। थोड़ी देर में स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। 

मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने गुलफशा और गुलिस्ता को मृत घोषित कर दिया। जबकि प्राथमिक उपचार के बाद हैदर अली को मुरादाबाद रेफर कर दिया है। जहां उनकी हालत भी गंभीर बनी हुई है। 

इस मामले में मृतका गुलिस्ता खातून और गुलफशा खातून के पिता नफीस अहमद ने नौगांवा सादात थाने में तहरीर दी। सीओ अवधभान भदोरिया ने बताया कि मामले में टैंकर के अज्ञात चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जल्दी ही गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed