{"_id":"654fe162a627e4cb9a020aec","slug":"amrit-kunj-colony-of-ekta-nagar-also-got-rera-approval-moradabad-news-c-15-1-mbd1014-282272-2023-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: एकता नगर की अमृत कुंज काॅलोनी को भी मिली रेरा की मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: एकता नगर की अमृत कुंज काॅलोनी को भी मिली रेरा की मंजूरी
विज्ञापन
मुरादाबाद। दीपावली से पहले ट्रांसपोर्टनगर की गति शक्ति कॉलोनी के बाद एकता नगर की अमृत कुंज कॉलोनी को भी रेरा से मंजूरी मिल गई है। एमडीए दोनों कालोनियों की लॉचिंग समारोह के साथ 21 नवंबर को करेगा।
एमडीए की तरफ से ट्रांसपोर्ट नगर स्थित गति शक्ति कॉलोनी, एकता विहार की अमृत कुंज का रेरा (रियल एस्टेट नियामक प्राधिकरण) में पंजीकरण कराने के लिए सितंबर माह में लखनऊ मुख्यालय प्रस्ताव भेजे गए थे तीन दिन पहले रेरा ने गति शक्ति कॉलोनी को पंजीकृत कर लिया था। दीपावली के अवसर पर रेरा ने एकता विहार की अमृत कुंज कॉलोनी को पंजीकृत उसे उपभोक्ताओं को देने के लिए मंजूरी दे दी है। एमडीए उपाध्यक्ष शैलेष कुमार ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों कॉलोनियों की लॉचिंग अपने कार्यालय में 21 नवंबर को समारोह के साथ करेंगे। अमृत कुंज में 175 प्लॉट और 208 आवासीय फ्लैट हैं। आवासीय फ्लैट करीब 18 लाख के आसपास होंगे। इसी प्रकार प्लाॅट करीब 32 हजार 500 रुपये प्रति वर्गमीटर कीमत निर्धारित की गई है।
गति शक्ति में 103 प्लॉट मौजूद
ट्रांसपोर्ट नगर की गति शक्ति काॅलोनी में 103 प्लॉट मौजूद हैं। शहर की तीसरी समृद्धि विहार कॉलोनी में 100 आवासीय फ्लैट मौजूद हैं, जो नया मुरादाबाद में हैं। सभी प्लॉट और फ्लैट के मूल्य निर्धारित किए गए हैं। ट्रांसपोर्ट नगर की कॉलोनी गति शक्ति व्यावसायिक बताई जा रही है। मंडलायुक्त की बैठक के दौरान पांच सितंबर को तीनों काॅलोनियों को रेरा में पंजीकृत कराने के लिए प्रस्ताव पास हुआ था। इसके बाद एमडीए की तरफ से रेरा की निर्धारित फीस पंजीकरण के लिए जमा कर दी गई। रेरा ने कॉलोनियों के बारे में कई बिंदुओं पर पूछताछ की। एमडीए की कॉलोनियों को लॉच करने के लिए फ्लैट और प्लॉट का मॉडल पहले ही तैयार कर लिया है। मॉडल देखकर की उपभोक्ता बुकिंग कराएंगे।
विज्ञापन
उपभोक्ताओं के हक को संरक्षित करता है रेरा
रियल एस्टेट अधिनियम 2016 के तहत सरकार ने देश में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया था। रेरा (रियल एस्टेट नियामक प्राधिकरण) के तहत धोखाधड़ी करने वाले बिल्डरों और भ्रामक दावा करने वालों के खिलाफ इसी आधार पर कार्रवाई होती है। घर खरीदने वाले उपभोक्ताओं के हक को रेरा संरक्षित करता है।