{"_id":"66c3e1d8be1b136d640796b9","slug":"amreen-of-moradabad-won-the-discus-throw-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-461680-2024-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: चक्का फेंक में मुरादाबाद की अमरीन ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: चक्का फेंक में मुरादाबाद की अमरीन ने मारी बाजी
विज्ञापन
मुरादाबाद। पुलिस लाइन में सोमवार से बरेली जोन की पुलिस की 72वीं अंतर जनपदीय एथलेटिक्स और साइकिलिंग प्रतियोगिता का आगाज हुआ। पहले दिन भाला फेंक, चक्का फेंक और गोला फेंक की प्रतियोगिताएं कराई गईं। मुख्य अतिथि डीआईजी मुनिराज जी ने गुब्बारे उड़ाकर प्रतियोगिता की शुरुआत की।
प्रतियोगिता में बरेली जोन के मुरादाबाद, संभल, बिजनौर, अमरोहा, रामपुर, बरेली, बदायूं और पीलीभीत के 175 एथलीटों ने भाग लिया। शाहजहांपुर की टीम इस प्रतियोगिता में नहीं पहुंच सकी। पहले दिन चक्का फेंक प्रतियोगिता कराई गई। पुरुष वर्ग के चक्का फेंक में रामपुर के विवेक ने पहला और पीलीभीत के रोहित ने दूसरा स्थान हासिल किया। महिला वर्ग में मुरादाबाद की अमरीन ने बाजी मारी, जबकि बिजनौर की याशमीन दूसरे स्थान पर रहीं।
भाला फेंक में अमरोहा के विश्वास ने पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि रामपुर के मुजम्मिल दूसरे स्थान पर रहे। महिला वर्ग में बिजनौर की राजू यादव को पहला और रामपुर की देवेंद्री को दूसरा स्थान मिला। पुरुष वर्ग में गोला फेंक में बदायूं के प्रिंस ने प्रथम और दानिश ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। महिला वर्ग में बिजनौर की याशमीन को पहला और मुरादाबाद की बबीता को दूसरा स्थान मिला।
विज्ञापन
पुरुष वर्ग में तार गोला फेंक में रामपुर के विवेक ने पहला और बदायूं के योगेंद्र ने दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि महिला वर्ग में बरेली की अर्चना ने पहला और मुरादाबाद की मधु कश्यप ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। इस दौरान एसएसपी सतपाल अंतिल, एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह, एसपी देहात संदीप कुमार मीना, एसपी यातायात सुभाष चंद्र गंगवार और आरआई रकम सिंह समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।