फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   amount and thigs stolen from shop in moradabad

दुकानों के शटर काटकर चोरी, शोर मचाने पर दुकानदार पर किया पथराव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jun 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
amount and thigs stolen from shop in moradabad
मुरादाबाद। मैनाठेर थानाक्षेत्र में गांगन तिराहे पर चोरों ने एक रात में चार दुकानों से नकदी और सामान चोरी कर लिया। ताले और शटर तोड़कर अंदर घुसे चोरों ने नकदी और सामान चोरी कर लिया। एक दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में चोरों की तस्वीरें भी कैद हो गई हैं। इसी दौरान बिरयानी बेचने वाले दुकानदार ने शोर मचाया तो चोरों ने पथराव कर उसे घायल कर दिया।
विज्ञापन

गांगन तिराहा निवासी जितेंद्र चौहान की चंदौसी रोड पर खाद और बीज की दुकान है। जितेंद्र ने बताया कि सोमवार शाम करीब सात बजे वह दुकान बंद करने के बाद अपने घर चले गए। देर रात चोरों ने उनकी दुकान के ताले तोड़ दिए। इसके बाद चोरों ने दुकान के गल्ले से 15 हजार रुपये की नकदी निकाल ली। इसके अलावा कुंदरकी थानाक्षेत्र के गांव ऊंचा कानी निवासी कपिल के मेडिकल स्टोर का शटर भी तोड़ दिया। हालांकि यहां से कुछ सामान नहीं लेकर गए। गौशिया कृषि सेवा केंद्र का भी शटर तोड़ दिया। चोर अंदर घुस गए और चोरी का प्रयास करने लगे। इस दौरान पास में ही बिरयानी की दुकान चलाने वाले इमरान आहट सुनकर जाग गए। उन्होंने शोर मचाया तो चोरों ने पथराव कर दिया। जिसमें इमरान घायल हो गए। इमरान के शोर मचाने पर लोग मौके पर जुट गए। उन्होंने तत्काल मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। कृषि सेवा केंद्र में लगे सीसीटीवी कैमरे में चोरों की तस्वीरें कैद हो गई हैं। थाना प्रभारी रामवीर सिंह ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की मदद से चोरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

चौराहे पर चौबीस घंटे तैनात रहती है पुलिस
मुरादाबाद। गांगन तिराहे पर चौबीस घंटे पुलिस तैनात रहती है। इसके अलावा यूपी 112 पीआरवी वाहन भी पास में ही खड़ा होता है। बावजूद इसके चोर आए और चार दुकानों के ताले और शटर तोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनलॉक होते ही टूटने लगे लॉक
मुरादाबाद। कोरोना के केस बढ़ने की वजह से लॉकडाउन लागू किया गया था। तब लोग अपने घरों में मौजूद थे तो चोरी की घटनाएं भी कम हो गई थीं। अनलॉक होने के बाद अब लोग बाहर जाने लगे हैं। चोर इसी का फायदा उठाकर वारदातें करने लगे हैं। सिविल लाइंस क्षेत्र में नलकूप कालोनी में बिजली विभाग के सहायक अभियंता के घर से चोर नकदी और जेवर चोरी कर ले जा चुके हैं। घटना के समय सहायक अभियंता और उनकी पत्नी बाहर गए थे। इसके अलावा अवंतिका कालोनी में आठ जून को दिन दहाड़े चोरों ने एक मकान की दूसरी मंजिल पर बने कमरे से सोने चांदी के जेवर चोरी कर लिए थे। हालांकि इस वारदात को अंजाम देने वाले पकड़े जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed