फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Amit Shah will address in Jan Vishwas Yatra in moradabad

मुरादाबाद : जन विश्वास यात्रा में आज गरजेंगे अमित शाह और केशव प्रसाद मौर्य, इसके बाद अलीगढ़ में संबोधन

Thu, 30 Dec 2021 03:12 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 30 Dec 2021 03:12 AM IST
सार

बृहस्पतिवार को अमरोहा से जन विश्वास यात्रा मुरादाबाद पहुंचेगी। बुद्धि विहार के मैदान पर जन विश्वास रैली को संबोधित करेंगे दोंनो नेता।

विज्ञापन
Amit Shah will address in Jan Vishwas Yatra in moradabad
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा की जन विश्वास यात्रा में बृहस्पतिवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य गरजेंगे। अमित शाह मुरादाबाद में 65 मिनट रहेंगे तो डिप्टी सीएम 2.35 मिनट सभा में जमे रहेंगे। दोनों बुद्धि विहार के मैदान पर जन विश्वास रैली को संबोधित करेंगे। इसके बाद शाह अलीगढ़ जाएंगे और सभा को संबोधित करेंगे। 

विज्ञापन


भाजपा ने 19 दिसंबर को प्रदेश में एक साथ अलग-अलग जिलों से जन विश्वास यात्रा की शुरुआत की थी। बिजनौर से रामपुर जाने वाली जन विश्वास यात्रा बृहस्पतिवार को मुरादाबाद पहुंचेंगी। ये यात्रा बुद्धि विहार के मैदान पर होने वाली जन विश्वास रैली में शामिल होगी।
विज्ञापन


इस रैली को संबोधित करने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य मुरादाबाद आएंगे। अमित शाह दिल्ली से हेलिकॉप्टर से रैली स्थल से करीब एक किमी दूर बने हेलीपैड पर सुबह 11.40 बजे पहुंचे पहुंचेंगे। अमित शाह करीब 65 मिनट मुरादाबाद में रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोपहर 12.45 बजे हेलिकॉप्टर से अलीगढ़ रवाना हो जाएंगे। वहीं, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य सुबह 10.20 बजे हेलिकॉप्टर से मुरादाबाद पहुंचेंगे। करीब ढाई घंटे रहने के बाद डिप्टी सीएम दोपहर 12.55 बजे अलीगढ़ के लिए रवाना हो जाएंगे। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed