{"_id":"5c9932a6bdec2214065a5929","slug":"amit-shah-to-reach-moradabad-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमित शाह आज करेंगे मुरादाबाद में भाजपा अभियान की शुरुआत, भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमित शाह आज करेंगे मुरादाबाद में भाजपा अभियान की शुरुआत, भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह
Tue, 26 Mar 2019 01:27 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 26 Mar 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडल में भाजपा के चुनावी अभियान की शुरुआत करने के भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह मंगलवार को मुरादाबाद पहुंचेंगे। लाइनपार स्थित रामलीला मैदान में वह भाजपा प्रत्याशी कुंवर सर्वेश सिंह के लिए एक जनसभा को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
भाजपा जिलाध्यक्ष हरिओम शर्मा के मुताबिक अमित शाह दोपहर करीब डेढ़ बजे हेलीकॉप्टर से सीधे रामलीला मैदान पहुंचेंगे। यहां करीब 40 मिनट तक वह जनसभा को संबोधित करेंगे। शाह की जनसभा के लिए पूरा दिन रामलीला मैदान पर तैयारियां चलती रहीं।
विज्ञापन
पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों ने रामलीला मैदान पहुंचकर सुरक्षा इंतजामों का खाका खींचा। शाह की यह जनसभा मुरादाबाद में होगी लेकिन वह यहां से रामपुर, संभल और अमरोहा लोकसभा सीट को भी साधने की कोशिश करेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष की जनसभा को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह है।
विज्ञापन