{"_id":"6828fc6008bff6456c0e3b1d","slug":"amid-protests-the-corporation-bulldozed-13-shops-in-budh-bazaar-moradabad-news-c-15-1-mbd1026-646777-2025-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: निगम ने विरोध के बीच बुधबाजार के 13 खोखों पर चलाया बुलडोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: निगम ने विरोध के बीच बुधबाजार के 13 खोखों पर चलाया बुलडोजर
विज्ञापन
मुरादाबाद। स्मार्ट सिटी योजना के तहत बुधवाजार की चौड़ी की जा रही सड़क में बाधा बनीं नगर निगम द्वारा आवंटी 13 खोखों को नगर निगम की टीम ने शनिवार बल पूर्वक बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई को लेकर नगर निगम प्रशासन और आवंटी दुकानदारों में तीखी नोकझोंक हुई। कई दुकानदार और उनके परिवार की महिलाएं भी बुलडोजर के सामने आ गईं, लेकिन नगर निगम की टीम सभी दुकानों को हटाने के बाद ही वहां से वापस लौटी।
नगर निगम प्रशासन ने करीब एक साल पहले बुधबाजार सड़क के चौड़ीकरण के दौरान काफी पहले के अपने खोखा अलाटी 13 दुकानदारों को भी खोखा हटाने का नोटिस जारी किया था। जिसके बाद यह दुकानदार हाईकोर्ट चले गए थे। हाईकोर्ट ने नगर निगम प्रशासन को बिना उनकी व्यवस्था किए खोखा हटाने पर रोक लगा दी थी। जिसके क्रम में नगर निगम प्रशासन की ओर से दुकानों का निर्माण कराकर इन्हें उसकी प्रीमियम धनराशि जमा कर दुकानें प्राप्त करने को कहा गया, लेकिन व्यापारी बिना प्रीमियम दुकान आवंटन की मांग पर अड़े रहे। चार अप्रैल को उच्च न्यायालय में आवंटी दुकानदारों की ओर से दायर याचिका खारिज हो गई। जिसके बाद नगर निगम की टीम सिटी मजिस्ट्रेट की अगुवाई में सुबह पुलिस फोर्स और बुलडोजर के साथ के बुधबाजार पहुंची। टीम ने सबसे पहले शिकमी कब्जेदार द्वारा बांबे हेयर ड्रेसर के खोखे पर बुलडोजर चलाया। उसका शटर तोड़वाकर सामान निकलवा निगम में जमा करा दिया।
इसके बाद टीम ने अन्य खोखों को हटाना शुरू किया। इसके विरोध में व्यापारी गिरधर भाटिया व अनिल कुमार समेत कई व्यापारी खोखों के सामने धरने पर बैठ गए। जिनको नगर मजिस्ट्रेट व क्षेत्राधिकारी कोतवाली ने उच्च न्यायालय आदेशों के अनुपालन में कार्रवाई किए जाने का हवाला देकर कार्रवाई का विरोध न करने की चेतावनी दी। मौके पर मौजूद पुलिस बल ने विरोध कर रहे व्यापारियों को जबरन हटाने के बाद निगम ने खोखे खाली करवा कर सामान की वीडियोग्राफी कराई। उसके बाद बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया। व्यापारियों ने निगम प्रशासन की इस कार्रवाई को तानाशाही करार दिया है।
विज्ञापन
000
अब वैकल्पिक दुकानें भी नहीं मिलेंगी
अपर नगर आयुक्त अजीत कुमार ने बताया कि 13 खोखा धारकों को वैकल्पिक दुकान आवंटन का कोई अधिकार शेष नहीं रह गया है। उसकी समय सीमा समाप्त हो चुकी है। लिहाजा अब उनके लिए आरक्षित रखीं गईं दुकानें सार्वजनिक नीलामी के माध्यम से आवंटित की जाएंगी।
-