फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Ambulances were standing, two workers did not return to work, removed

खड़ी रही एंबुलेंस, काम पर नहीं लौटे कर्मचारी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
Ambulances were standing, two workers did not return to work, removed
मुरादाबाद। मंगलवार को हुई वार्ता के बाद भी एंबुलेंस कर्मचारी अपनी मांगों के समर्थन पर अड़े रहे। एंबुलेंस प्वाइंटों पर खड़ी रहीं, मगर कर्मचारियों ने काम नहीं किया। वहीं, काम पर नहीं लौटे दो कर्मचारियों को हटाने की भी चर्चा है। उधर, स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि वार्ता के बाद रात में 108 एंबुलेंस सेवा बहाल हो गई है।
विज्ञापन

अपनी विभिन्न मांगों को लेकर एंबुलेंस कर्मचारी सोमवार और मंगलवार को हड़ताल पर रहे। मंगलवार को सीएमओ डॉ. एमसी गर्ग और सिटी मजिस्ट्रेट एमपी सिंह ने एंबुलेंस कर्मचारियों से वार्ता की थी। इसके बाद कर्मचारी हड़ताल स्थगित करने पर राजी हो गए थे। सीएमओ कार्यालय के पास सांकेतिक हड़ताल करने पर सहमति हुई थी। लेकिन बुधवार को प्वाइंटों पर एंबुलेंस खड़ी कर कर्मचारी काम पर नहीं लौटे।
विज्ञापन

सिर्फ इमरजेंसी सेवाओं में लिए कर्मचारियों ने एंबुलेंस दौड़ाई। 102 एंबुलेंस सेवा ठप रही। वहीं, शाम को प्रदेश के 570 एंबुलेंस कर्मचारियों को हटाया दिया गया। सीएमओ डॉ. एमसी गर्ग ने बताया कि दो कर्मचारियों को हटाने की जानकारी मिली है। रात में वार्ता के बाद 108 एंबुलेंस सेवा बहाल हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed