{"_id":"696bfac16de1e3d9770c12e7","slug":"ambulance-driver-takes-mother-of-three-children-reports-of-kidnapping-moradabad-news-c-15-1-mbd1044-814833-2026-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: तीन बच्चों की मां को ले गया एंबुलेंस चालक, अपहरण की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: तीन बच्चों की मां को ले गया एंबुलेंस चालक, अपहरण की रिपोर्ट
विज्ञापन
मुरादाबाद। मझोला थाना क्षेत्र में तीन बच्चों की मां को बहलाफुसला कर अगवा करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि बिलारी क्षेत्र निवासी एक एंबुलेंस चालक महिला को बहलाकर को अपने साथ ले गया। जाते समय महिला अपनी एक छोटी बेटी को भी साथ ले गई। महिला के पति की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपहरण की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
लाकड़ी फाजलपुर निवासी शिकायतकर्ता का कहना है कि उसकी शादी दिसंबर 2019 में रामपुर के शाहबाद रोड स्थित गांव की युवती से हुई थी। दंपती की तीन बेटियां हैं। वर्ष 2024 में बिलारी थाना क्षेत्र के सोनारा निवासी राजकुमार दिवाकर उसके घर किरायेदार के रूप में रहने लगा। वह एक निजी अस्पताल में एंबुलेंस चालक है। आरोप है कि पत्नी की शिकायत के बाद राजकुमार को घर से निकाल दिया गया।
आरोप है कि इससे नाराज होकर राजकुमार महिला के पति से रंजिश रखने लगा। 17 सितंबर 2025 को वह किसी काम से बाहर गया था। लौटने पर बड़ी बेटी ने बताया कि मां सुबह से घर पर नहीं हैं। उसने ससुराल समेत रिश्तेदारों से संपर्क किया, लेकिन कहीं कोई जानकारी नहीं मिली।
विज्ञापन
पीड़ित ने आरोप लगाया कि राजकुमार दिवाकर ही उसकी पत्नी और बेटी को बहलाफुसला कर अपने साथ ले गया है और उसे बंधक बनाकर रखा हुआ है। एसएचओ मझोला ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।