फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Ambulance carrying a patient overturns on highway; driver dies.

Moradabad News: मरीज को लेकर जा रही एंबुलेंस हाईवे पर पलटी, चालक की मौत

Sat, 22 Aug 2026 01:40 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Sat, 22 Aug 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Ambulance carrying a patient overturns on highway; driver dies.
मुरादाबाद। कटघर थाना क्षेत्र में दिल्ली-लखनऊ हाईवे के रामगंगा पुल पर बृहस्पतिवार की देर रात चालक उस्मान (32) को झपकी आने के कारण एंबुलेंस डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इस हादसे में चालक उस्मान की मौत हो गई। हादसे के समय एंबुलेंस नोएडा स्थित अस्पताल से मरीज को डिस्चार्ज होने के बाद बरेली छोड़ने जा रही थी। हादसे में मरीज शाहिद हसन खान और उनका बेटा अबुजर खान भी घायल हो गए। हादसे की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल पिता-पुत्र को दूसरी एंबुलेंस से बरेली भिजवा दिया। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि बरेली जिले के इज्जत नगर निवासी शाहिद हसन खान को ब्रेन हेमरेज हुआ था। सात दिन पहले उनके बेटे अबुजर खान और परिवार के अन्य लोगों ने उन्हें नोएडा स्थित अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां उपचार के दौरान उनकी हालत में सुधार हो गया। बृहस्पतिवार की रात उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी। अबुजर खान और उनके परिवार के लोग उन्हें एंबुलेंस इज्जत नगर स्थित अपने घर लेकर जा रहे थे। एंबुलेंस हापुड़ जिले के हापुड़ देहात थाना क्षेत्र के हसौड़ा निवासी उस्मान चला रहा था। उस्मान वर्तमान में गाजियाबाद के लाल कुआं में रहता था। अबुजर खान ने पुलिस को बताया कि एंबुलेंस जैसे ही कटघर थाना क्षेत्र के दिल्ली-लखनऊ हाईवे के रामगंगा पुल पर पहुंची। इसी दौरान चालक को झपकी आ गई। जिससे एंबुलेंस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे की जानकारी मिलने पर हाईवे पर ड्यूटी कर रहे पुलिस कर्मी तुरंत मौके पर पहुंच गए और अपने उच्च अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने लोगों की मदद से गंभीर रूप से घायल एंबुलेंस चालक उस्मान को जिला अस्पताल भिजवा दिया, जबकि मरीज और उनके बेटे को दूसरी एंबुलेंस से बरेली भिजवा दिया। जिला अस्पताल में उस्मान को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि एंबुलेंस को क्रेन से हाईवे से हटवाकर यातायात चालू करा दिया गया है। पोस्टमार्टम कराने के बाद चालक के शव को परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed