{"_id":"618ae431d295a86b2636a151","slug":"amar-ujala-dialogue-in-moradabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद में अमर उजाला संवाद : ‘मिशन रोजगार एवं मंडल का विकास’ पर चर्चा आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद में अमर उजाला संवाद : ‘मिशन रोजगार एवं मंडल का विकास’ पर चर्चा आज
Wed, 10 Nov 2021 02:42 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 10 Nov 2021 02:42 AM IST
सार
कार्यक्रम की अध्यक्षता कैबिनेट मंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह करेंगे। मंडल में साढ़े चार साल में हुए विकास कार्यों से कराएंगे अवगत।
विज्ञापन
कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 11 बजे होगा। इसकी अध्यक्षता कैबिनेट मंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह करेंगे।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अमर उजाला के संवाद कार्यक्रम के तहत ‘मिशन रोजगार एवं मंडल का विकास’ पर बुधवार को पंचायत भवन में चर्चा होगी। कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 11 बजे होगा। इसकी अध्यक्षता कैबिनेट मंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह करेंगे।
विज्ञापन
राज्यमंत्री गुलाब देवी, राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख, नगर विधायक रितेश गुप्ता, कांठ विधायक राजेश कुमार चुन्नू, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. शैफाली सिंह, महापौर विनोद अग्रवाल, एमएलसी डॉ. जयपाल सिंह व्यस्त, एमएलसी गोपाल अंजान, एमएलसी हरि सिंह ढिल्लों, भाजपा जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह चौहान, महानगर अध्यक्ष धर्मेंद्रनाथ मिश्रा कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
इसके अलावा कमिश्नर आन्जनेय कुमार सिंह, डीआईजी शलभ माथुर, डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह, एसएसपी बबलू कुमार, सीडीओ आनंद वर्धन, नगर आयुक्त संजय चौहान, जिला पंचायतराज अधिकारी आलोक प्रियदर्शी, एडी बेसिक संजय कुमार रस्तोगी, जिला सेवायोजन अधिकारी कमल किशोर की भी बतौर विशिष्ट अतिथि उपस्थिति रहेगी।
विज्ञापन
कार्यक्रम में मुरादाबाद मंडल में साढ़े चार साल में हुए प्रमुख विकास कार्यों, लाभपरक योजनाओं से सभी को अवगत कराया जाएगा। कार्यक्रम में योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद भी किया जाएगा।