फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   almond packet sale after expiry date

एक्सपायरी डेट पर चिट चिपका बिकती मिली अखरोट की गिरी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2020 02:03 AM IST
विज्ञापन
almond packet sale after expiry date
मुरादाबाद। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने चेकिंग अभियान के दौरान एक दुकान पर छापा मारा। वहां एक्सपायरी तिथि के ऊपर चिट चिपका कर अलग से तिथि डाल कर बेचा जा रहा था। अखरोट की गिरी के ऐसे 12 पैकेट बरामद किए गए। टीम ने सभी पैकेट जब्त करने के साथ उसका नमूना भी संग्रहीत किया है। इसके अलावा टीम द्वारा कई स्थानों पर छापे मारकर तेल, किशमिश और छेने के रसगुल्ले समेत कई खाद्य सामग्रियों के भी नमूने लिए हैं।
विज्ञापन

मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीप्रकाश के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की एक टीम ने मंडी चौक स्थित देवी दयाल नानकचंद के प्रतिष्ठान का निरीक्षण किया। इस दौरान दुकान पर जीजेई सुपर वाल्नट कर्नेलस (अखरोट की गिरी) के 12 पैकेट ऐसे रखे मिले जिस पर एक्सपायरी डेट पर अलग से अगली डेट की चिट चिपका कर बिक्री की जा रही थी। यही नहीं लेबल पर निर्माता, पैकर व संबंधित कंपनी का पूरा पता अंकित नहीं था। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि इस पर सभी पैकटों को जब्त करते हुए नमूना संग्रह कर संबंधित खाद्य कारोबारी को नोटिस जारी किया जा रहा है। इसके अलावा इसी प्रतिष्ठान पर उपलब्ध कुट्टू के आटे का भी नमूना लिया गया।
विज्ञापन

इसके अलावा मंडी चौक स्थित प्रतिष्ठान से मंगला ब्रांड तिल का तेल व काली किशमिश का, लोधीपुर राजपूत से छेने के रसगुल्ला का, एक ढाबे से दूध का नमूना लिया गया। सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed