फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Allottees surrounded housing development office on current, waterlogging, ruckus

Moradabad News: करंट, जलभराव पर आवंटियों ने घेरा आवास विकास दफ्तर, हंगामा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jul 2023 01:20 AM IST
विज्ञापन
Allottees surrounded housing development office on current, waterlogging, ruckus
मुरादाबाद। बुद्धि विहार सेक्टर-16 में पीएम आवास के आवंटियों ने बृहस्पतिवार को आवास विकास परिषद के दफ्तर का घेराव किया। पहले जेई के कार्यालय में व फिर एसई दफ्तर के बाहर जमकर हंगामा किया। लोग अपने आवासों के बाहर जलभराव व उसमें करंट की समस्या को लेकर परेशान हैं। करंट से तीन पशुओं की मौत हो चुकी है। इसके बाद बिजली काट दी गई थी, चार दिन से लोग बिना बिजली रह रहे हैं।
विज्ञापन


बार बार शिकायत के बाद भी समाधान न होने पर लोगों का आक्रोश बढ़ गया। 40-50 लोग एकत्र होकर आवास विकास के कार्यालय पहुंच गए और नारेबाजी की। आरोप लगाया कि फोन करने पर जेई एक दूसरे पर समस्या को टालते रहते हैं लेकिन समाधान नहीं होता। जेई के कार्यालय में कोई हल न निकलने पर वे एसई दफ्तर के बाहर पहुंचे और अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करने लगे। एसई ने लोगों को दफ्तर में बुलाकर उनकी बात सुनी। लोगों ने बताया कि सेक्टर-16 में पीएम आवास योजना के तहत बने 288 मकानों के बाहर बारिश का पानी भरा है। इस पानी में करंट आने के कारण तीन गोवंशीय पशु मर चुके हैं। बच्चे बाहर खेलते रहते हैं, उनके साथ भी हादसा हो सकता है। लिहाजा लोगों की सुरक्षा के लिए अंडरग्राउंड विद्युत लाइन में फाल्ट ढूंढकर उसकी मरम्मत की जाए। सात ही जल निकासी की व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन

मामला बिगड़ता देख आवास विकास के एसई ने विद्युत सर्किल के एक्सईएन को फोन किया और फाल्ट दुरुस्त करने के निर्देश दिए। तब जाकर लोग शांत हुए। कुछ देर बाद सेक्टर-16 में विद्युत सर्किल की टीम पहुंच गई। वहां पता चला कि 11 केवी की अंडरग्राउंड लाइन बुरी तरह क्षतिग्रस्त है। फाल्ट ढूंढने में ही शाम हो गई। लोगों को आश्वासन दिया गया कि शुक्रवार को हर हाल में पूरी लाइन के फाल्ट दुरुस्त कर दिए जाएंगे। प्रदर्शन करने वाले लोगों में मनोज कुमार, सतेंद्र, कुल बहादुुर, गीता, देवी, दीपा, नीलम, रेखा, विनोद, अजय, अतुल, आशा, मुन्ना आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed