फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   alliance will blow in modi storm says rajnath singh in sambhal

मोदी की आंधी में उड़ जाएगा गठबंधन, हार तय देख ईवीएम को कोसने लगा विपक्ष: राजनाथ

Thu, 18 Apr 2019 01:06 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलारी Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 18 Apr 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
alliance will blow in modi storm says rajnath singh in sambhal
केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : फाइल फोटो

संभल से भाजपा के प्रत्याशी परमेश्वर लाल सैनी के समर्थन में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को बिलारी में कहा कि पहले चरण के चुनाव से साफ हो गया है कि देश में मोदी की आंधी है। उन्होंने कहा कि भाजपा को दो तिहाई बहुमत मिलता देखा विपक्ष ईवीएम को कोसने लगा है। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए राजनाथ ने कहा कि राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की जीत को लोकतंत्र की जीत बताने वाले हारते ही ईवीएम में गड़बड़ी बताने लगते हैं। उन्होंने कहा कि जिस तरह विपक्ष ईवीएम को कोस रहा है उससे भी साफ यह है कि भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिलने जा रहा है।

विज्ञापन


प्रदेश के सपा-बसपा गठबंधन को मजबूरी का साथ बताते हुए उन्होंने कहा कि जब अकेले मोदी से लड़ने की हिम्मत नहीं बची तो मन में गांठ के बावजूद गठबंधन कर लिया। लेकिन यह गठबंधन मोदी की आंधी में तिनके की तरह उड़ जाएगा। उन्होंने कहा कि गठबंधन का बस एक ही नारा है मोदी रोका। कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए उन्होंने कहा कि जिस तरह पीएम मोदी को गालियां दी जा रही हैं उसे जनता बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने जनता से पूछा कि क्या आपका चौकीदार चोर हो सकता है। 
विज्ञापन


बोले, चौकीदार चोर नहीं प्योर है, अगेन पीएम बनना श्योर है, चारों तरफ यही शोर है। मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिनाने के बाद उन्होंने एयर स्ट्राइक और सर्जिकल स्ट्राइक के साथ स्पेस स्ट्राइक का जिक्र कर राष्ट्रवाद के मुद्दे को भी धार दी। राजनाथ ने कहा कि जवाहर लाल नेहरू से लेकर राजीव गांधी तक नेहरू गांधी परिवार के चारों पीएम ने गरीबी हटाने का नारा दिया और अब राहुल उसी नारे को दोहरा रहे हैं। लेकिन गरीबी नहीं हटा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed