{"_id":"6a861884e008bd606a07d3c1","slug":"allegations-of-trespassing-assault-and-verbal-abuse-report-filed-moradabad-news-c-280-1-smbd1010-100881-2026-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: घर में घुसकर मारपीट और गाली-गलौज का आरोप, रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: घर में घुसकर मारपीट और गाली-गलौज का आरोप, रिपोर्ट
विज्ञापन
भगतपुर। थाना क्षेत्र के गांव निबाड़ खास निवासी युवक ने कुछ आरोपियों पर घर में घुसकर गाली-गलौज और मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।
ग्राम निबाड़ खास निवासी आकाश कुमार के अनुसार उसके भाई बादल और उनके गांव निवासी विक्की के बीच कहासुनी हो गई थी। आरोप है कि इसके बाद आरोपी विक्की, आशीष व अन्य कुछ आरोपी बाइक से उसके घर पहुंचे। आरोप है कि सभी घर में घुस आए और उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग गए। थाना प्रभारी राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी गई है। संवाद