{"_id":"6a0f6ab12e6554b33e0dbc3b","slug":"allegations-of-manhandling-the-electricity-enforcement-team-during-an-inspection-moradabad-news-c-307-1-smbd1005-106743-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: चेकिंग के दौरान विद्युत प्रवर्तन दल से धक्का-मुक्की करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: चेकिंग के दौरान विद्युत प्रवर्तन दल से धक्का-मुक्की करने का आरोप
Fri, 22 May 2026 01:57 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Fri, 22 May 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
कुंदरकी। विद्युत प्रवर्तन दल द्वितीय के साथ मलकपुर गांव में अभद्रता किए जाने और सरकारी कार्य में बाधा डालने का मामला सामने आया है। पुलिस ने दो सगे भाइयों और उनके परिवार की महिलाओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विद्युत प्रवर्तन दल द्वितीय के प्रभारी एंव उप निरीक्षक विजय कुमार ने मैनाठेर थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया है कि विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता द्धारा बुधवार को चौधरपुर सब डिविजन में चैकिंग को निर्देशित किया था। इसी क्रम में ताहरपुर बिजलीघर के अवर अभियंता रितुराज, लाइनमैन मुकीम, दुर्गेश व वसीम और प्रवर्तन दल के अवर अभियंता अरविंद कुमार, महिला सिपाही मंजू, हेड कांस्टेबल विकास, कांस्टेबल सौरभ और रविंद्र के साथ ग्राम फत्तेहपुर और मलकपुर गांव पहुंचे। चैकिंग के दौरान फत्तेहपुर गांव में तीन घरों में बिजली चोरी पकड़ी गई, उसके बाद मलकपुर में भी कई घरों में विद्युत पोल से काली केबल डालकर विद्युत चोरी पकड़ में आई थी। उप निरीक्षक विजय कुमार का आरोप है कि बुधवार की सुबह करीब साढ़े पांच बजे मलकपुर गांव में जब असफाक के गेट से आवाज लगाई गई तो असफाक का भाई वकील आया जिसने आते ही गाली देनी शुरू कर दी और अंदर से घर की सभी महिलाएं आ गईं और गालियां दीं। इस दौरान जब सिपाही सौरभ जो अपने मोबाइल से विडियो बना रहा था तो वकील ने मोबाइल छीन लिया और सिपाही को धक्का दिया, जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि असफाक ने अपने भाई वकील के साथ सरकारी कार्य मे बाधा उत्पन्न करते हुए जान से मारने की धमकी दी है और गाली-गलौज करते हुए धक्का मुक्की की है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। संवाद