फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Allegations of exploitation of beauty parlor owner, report filed against dance teacher

Moradabad News: ब्यूटी पार्लर संचालिका के शोषण का आरोप, डांस टीचर के खिलाफ रिपोर्ट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
Allegations of exploitation of beauty parlor owner, report filed against dance teacher
मुरादाबाद। ब्यूटी पार्लर संचालिका को प्रेमजाल में फंसाकर उसका शोषण करने और गर्भपात कराकर छोड़ देने के आरोप में एक डांस टीचर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला ने एसएसपी को प्रार्थनापत्र देकर बताया कि वह 2018 में छोटा चौराहा रेलवे हरथला काॅलोनी में किराये का कमरा लेकर ब्यूटी पार्लर चलाती थी। उसकी बेटी को स्कूल में रेलवे हरथला कॉलोनी का एक युवक डांस सिखाता था। अक्सर महिला के पास भी आता था। दोनों में प्रेमप्रसंग हो गया। डांस टीचर से शादी करने के लिए महिला ने अपने पति को तलाक देने के लिए कोर्ट में अर्जी दे दी।
विज्ञापन

इस बीच डांस टीचर ने गुरुद्वारे में उससे शादी रचा ली। डांस टीचर के पिता रेलवे से रिटायर होने पर हरियाणा के बहादुर गढ़ में बस गए। इसी कारण वह डांस टीचर पति के बुलाने पर प्रतिमाह दो-तीन दिन के लिए बहादुर गढ़ जाकर पत्नी की तरह रहती थी। तीन बार गर्भवती होने पर डांस टीचर ने यह कहकर गर्भपात करा दिया कि वह बच्चों का खर्च उठाने में असमर्थ है। छह माह से आरोपी ने उसे छोड़ रखा है। आरोप है कि वह दूसरी शादी करने जा रहा है। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने डांस टीचर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed