फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Allegation of neglect of teachers in unaided institutions in government policies.

Moradabad News: सरकार की नीतियों में वित्तविहीन शिक्षकों की उपेक्षा का आरोप

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Allegation of neglect of teachers in unaided institutions in government policies.
मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की चित्रगुप्त इंटर कॉलेज में हुई बैठक में शिक्षक निर्वाचन की तैयारियों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि एवं बरेली-मुरादाबाद क्षेत्र के चुनाव संयोजक सुरेश रस्तोगी ने कहा कि वित्तविहीन शिक्षकों के साथ सरकार द्वारा सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। सरकार उनके वोट तो लेती है, लेकिन उनके हितों की उपेक्षा करती है। सह चुनाव प्रभारी रणवीर यादव ने कहा कि चुनाव किसी व्यक्ति का नहीं, बल्कि संगठन का होता है। इसलिए सभी शिक्षकों को संगठन को मजबूत बनाने और अधिकृत प्रत्याशी को विजयी बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करना चाहिए।
प्रांतीय कोषाध्यक्ष महेश चंद शर्मा ने कहा कि संगठन हमेशा शिक्षकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाता रहा है। प्रांतीय उपाध्यक्ष विमलेंद्र विमल ने कहा कि सरकार की नीतियां वित्तविहीन शिक्षकों के प्रति न्यायपूर्ण नहीं हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रतियोगी परीक्षाओं में वित्तविहीन शिक्षकों को कक्ष निरीक्षक के रूप में कार्य नहीं दिया जा रहा है। उनके विद्यालयों को परीक्षा केंद्र भी नहीं बनाया जा रहा है।
विज्ञापन

निवर्तमान मंडल अध्यक्ष हरिशंकर भारतीय के अनुरोध पर मुरादाबाद मंडल का मंडल अध्यक्ष राजपाल सिंह को घोषित किया गया। इस दौरान मंडल मंत्री अरुण शर्मा, प्रांतीय मंत्री सुधीर अग्रवाल, प्रदेश मंत्री जेपी सिंह, कार्यकारिणी सदस्य ओमप्रकाश सिंह, कार्यकारिणी सदस्य नवाब हसन, मंडल संयोजक वीर सिंह सोमदेव, जिला अध्यक्ष वसीम अहमद, जिला मंत्री जितेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed