{"_id":"661b0872ad1332d26206dd66","slug":"allegation-of-kidnapping-and-gang-rape-of-a-teenage-girl-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-381207-2024-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: किशोरी को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: किशोरी को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप
विज्ञापन
मुरादाबाद।
मूंढापांडे थाना क्षेत्र में रहने वाले एक युवक ने शनिवार को एसएसपी कार्यालय में प्रार्थनापत्र दिया। जिसमें उसने बताया कि उसकी 15 वर्षीय बहन को तीन युवक तीन अप्रैल को बहला फुसला कर अपने साथ ले गए थे। उनके साथ एक महिला भी शामिल थी।
तीनों आरोपी उसकी बहन को उत्तराखंड के रुद्रपुर में ले गए और यहां एक कमरे उसे रखा गया। आरोप है कि तीनों आरोपियों ने उसे डरा धमका कर सामूहिक दुष्कर्म किया। इस मामले में पुलिस ने किशोरी को बरामद किया था लेकिन पुलिस ने आरोपियों पर कार्रवाई नहीं की। आरोप लगाया कि विवेचक ने कार्रवाई करने की बजाय पीड़ित पक्ष पर ही दबाव बनाकर समझौता कराने का प्रयास किया। आरोपियों ने कार्रवाई करने पर तरह-तरह की धमकी दी। एसएसपी हेमराज मीना ने मूंढापांडे थाना प्रभारी को कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।