फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   all service paid in government hospital

हॉस्पिटल में हर सेवा के पैसे.. सुनकर भड़के मंत्री

Mon, 27 Mar 2017 02:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Mon, 27 Mar 2017 02:35 AM IST
विज्ञापन
all service paid in government hospital
जिला अस्पताल में निरीक्षण करते राज्यमंत्री भूपेंद्र सिंह। - फोटो : अमर उजाला
महिला अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे राज्यमंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी के सामने मरीजों ने भ्रष्टाचार की पोल खोल दी। मरीजों ने मुफ्त की सुविधा के बदले शुल्क देने का आरोप लगाया। कहा कि आपरेशन से लगाए चादर बदलने तक के पैसे लिए जाते हैं। आपरेशन के एक हजार तो चादर बदलने के बीस रुपये लिए गए। जिसपर राज्यमंत्री बिफर पड़े।
विज्ञापन


वहीं जिला और महिला अस्पताल में गंदगी मिलने पर नाराजगी जाहिर करते हुए डाक्टरों को फटकार लगाई। उन्होंने पंद्रह दिनों के भीतर व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। राज्यमंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी रविवार को नगर विधायक रितेश गुप्ता के साथ अचानक जिला अस्पताल पहुंच गए।
विज्ञापन


जहां स्टोर के बगल मेें कूड़ाघर देखकर नाराजगी जताई। उन्होंने इसे अस्पताल परिसर से हटवाने की बात कही। इसके बाद वह इमरजेंसी कंट्रोल रूम में पहुंच गए। जहां जंग लगे बाउल में काटन रखा मिला। वहीं इमरजेंसी वार्ड में बेड पर बिछी चादरें गंदी मिली। वार्ड का टायलेट भी गंदा मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां से निकल महिला अस्पताल के जनरल वार्ड में साफ सफाई का जायजा लिया। जनरल वार्ड में भर्ती फरजाना पत्नी अकरम निवासी कोहिनूर तिराहा करुला ने आपरेशन के लिए एक हजार रुपये लेने का आरोप लगाया। कहा कि हर सुविधा देने के नाम पर मरीजों से पैसा लिया जाता है।

चायपानी के लिए सौ रुपये तो चादर बदलने के बीस रुपये लिए जाते हैं। वहीं नूर फातिमा ने बताया कि प्रसव कराने पर उससे 620 रुपये लिए गए। ऐसे ही शिकायत दूसरे मरीजों ने किया। इन शिकायतों पर राज्यमंत्री बिफर पड़े।


उन्होंने प्रदेश सरकार के मंशानुरूप कार्य करने की नसीहत दी। पंद्रह दिनों की मोहलत देते हुए चेतावनी दी कि अगर व्यवस्था नहीं सुधरी तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान सीएमओ डा. संजीव यादव, एसआईसी डा. ज्योत्सना पंत थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed