{"_id":"5ec19e198ebc3e08ed246b83","slug":"all-rules-will-remain-the-same-in-the-lockdown-4-0-moradabad-news-mbd349537836","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन 4.0 में फिलहाल पहले जैसे रहेंगे सभी नियम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन 4.0 में फिलहाल पहले जैसे रहेंगे सभी नियम
विज्ञापन
मुरादाबाद। लॉक डाउन 4 के लिए जिले में नियम पूर्ववत रहेंगे। जिलाधिकारी का कहना है कि फिलहाल इनमें कोई ढील नहीं दी जाएगी। प्रदेश सरकार से निर्देश आने के बाद ही कोई निर्णय लिया जा सकेगा। इस बाबत आला स्तरीय मंथन फिलहाल चल रहा है। इसी बीच प्रशासन का अन्य व्यवस्थाओं पर भी रविवार को मंथन चलता रहा। शहर के दो इंटर कॉलेज में बने क्वारन्टीन सेंटरों में लोगोें की जांच की तैयारी की गई।
रविवार को लॉकडाउन 3 का अंतिम दिन था। देर रात तक यही मंथन चलता रहा कि इसमें क्या क्या काम होंगे। कहा यह जा रहा है कि केन्द्र सरकार ने यह फैसला प्रदेश सरकार पर छोड़ा है कि लॉक डाउन में क्या क्या रियायत दी जा सकती हैं। इस बाबत प्रदेश स्तर पर भी देर रात तक इसी पर बात चलती रही। जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि इस बाबत फिलहाल कोई एडवाइजरी या निर्देश प्राप्त नहीं हुए हैं। ऐसे में लॉकडाउन नियमों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं होगा। नियम व सख्ती पूर्व की भांति ही रहेगी।
435 श्रमिकों को लेकर दो बजे जम्मू कश्मीर को रवाना होगी श्रमिक स्पेशल
11 जनपदों के 435 श्रमिकों को लेकर श्रमिक स्पेशल सोमवार को दोपहर दो बजे मुरादाबाद से रवाना होगी। इसमें मुरादाबाद में रह रहे जम्मू कश्मीर के 87 श्रमिक भी सवार होंगे। अन्य जिलों के सभी श्रमिकों को सुबह साढ़े दस बजे तक शहर के दो इंटर कॉलेज में बने क्वारन्टीन सेंटरों में लाया जाएगा। इसके बाद मेडकिल जांच कराकर इन्हें ट्रेन में बिठाया जाएगा।
विज्ञापन
मुरादाबाद में रह रहे जम्मू कश्मीर के 87 श्रमिकों के साथ ही सम्भल, बिजनौर, रामपुर, बरेली, बदायूं, शाहजहांपुर, पीलीभीत, कन्नौज में रह रहे जम्मू कश्मीर के श्रमिकों को भी इसी ट्रेन से जम्मू कश्मीर रवाना किया जाएगा। एडीएम प्रशासन लक्ष्मी शंकर सिंह के मुताबिक इन सभी को बसों के माध्यम से सुबह साढ़े दस बजे तक जी जी हिंदू इंटर कॉलेज और एसएस इंटर कॉलेज लाया जाएगा। यहां इन सभी का दो- दो कॉपियों में मेडिकल रिपोर्ट तैयार होगी। एक कॉपी रेलवे को दी जाएगी जबकि दूसरी यात्री को दी जाएगी।