फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   All proposals passed amid uproar in Municipal Board meeting

Moradabad News: नगर पालिका बोर्ड बैठक में हंगामे के बीच सभी प्रस्ताव पास

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 24 Feb 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
All proposals passed amid uproar in Municipal Board meeting
ठाकुरद्वारा नगर पालिका परिषद बोर्ड की बैठक सोमवार को अध्यक्ष मोहम्मद इरफान सैफी की अध्यक्षता में हुई। करीब दो घंटे तक चली बैठक में हंगामे और नोकझोंक के बीच एजेंडे में शामिल सभी प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित कर दिए गए। अध्यक्ष ने वित्तीय वर्ष 2026- 27 का बजट सदन में पेश किया।
विज्ञापन

बजट में गृहकर, जल मूल्य, 15वें और राज्य वित्त आयोग, दीनदयाल योजना, आदर्श नगर योजना आदि से 49 करोड़ 19 लाख 50 हजार की आय का अनुमान व्यक्त किया गया। जबकि निर्माण कार्यों पर 10 करोड़, जल निकासी नाला निर्माण पर तीन करोड़, स्वच्छ भारत मिशन और बंदन योजना पर दो-दो करोड़, उपवन योजना पर दो करोड़ का व्यय होने का अनुमान है।
विज्ञापन

कुल 50 करोड़ विकास और अन्य कार्यों पर खर्च होने का अनुमान व्यक्त किया गया। बैठक में बजट को सदन में मंजूरी दे दी। इसके अलावा नगर में सरकारी अस्पताल के पास बनी दुकानों की मरम्मत और नीलामी करने, गाटा संख्या 736 रकबा 6.53 एकड़ मुक्त कराई गई ग्राम समाज की भूमि को एसडीएम, तहसीलदार और नायब तहसीलदार के आवास बनाने के लिए देने का प्रस्ताव पारित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिका क्षेत्र के अंतर्गत डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन समेत अन्य कार्य आउटसोर्सिंग के माध्यम से ठेके पर देने, स्वच्छ सर्वेक्षण 2026 के मानकों को पूर्ण किए जाने, वित्तीय वर्ष 2025- 26 एवं 2026 -27 में नगर पालिका निधि एवं राज्य वित्त आयोग के अंतर्गत प्राप्त धनराशि से आगामी त्योहारों, चुनावों को देखते हुए पूरे नगर क्षेत्र में मरम्मत, पुलिया निर्माण, सफाई व्यवस्था, पेयजल व्यवस्था के लिए आवश्यक सामग्री खरीदने और नालों की सफाई जैसे प्रस्ताव भी सर्वसंपत्ति से पारित किए गए।
बैठक में वार्ड 16 के सभासद मोहम्मद हनीफ ने अपने वार्ड में तीन वर्ष में कोई भी स्ट्रीट लाइट न लगने को लेकर हंगामा किया। उनकी नगर पालिका विद्युत संविदाकर्मी से नोकझोंक भी हुई। सभासदों की मांग पर अध्यक्ष ने मुंडो वाला के पास घाटा संख्या 733 में वन योजना के अंतर्गत पार्क बनाने का आश्वासन दिया। सभासद ने यह मुद्दा भी उठाया कि नगर क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट की सोलर प्लांट से रोशनी की वैकल्पिक व्यवस्था काफी समय से बंद पड़ी है उसे सुचारु किया जाए।
अध्यक्ष ने कहा कि इस प्लांट की सभी बैटरियां खराब पड़ी हैं। वार्ड नौ की सभासद रूपाली बिंदल ने अपने क्षेत्र में चोरी की बढ़ती घटनाओं को रोकने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगवाने और जरूरी कार्य करने की मांग की। वार्ड 10 के सभासद राकेश कश्यप ने अपने क्षेत्र में तीन वर्ष में कोई भी कार्य और स्ट्रीट लाइट न लगने का आरोप लगाया तो अध्यक्ष ने उनके दावे को गलत बताया।

वार्ड आठ के सभासद समीउल्लाह खां ने बरसात के समय वार्ड पांच, आठ और नौ में कुड़का नदी में बाढ़ आने से होने वाले नुकसान को रोकने के लिए नदी की सफाई करने की मांग की। वार्ड 18 के सभासद आसिफ सैफी ने अपने क्षेत्र में गंदे पानी की निकासी की मांग की। जिस पर अधिशासी अधिकारी रजनी सिंह ने नगर पालिका के जेई को आवश्यक कार्रवाई के आदेश दिए। सभासद नदीम अहमद ने नगर में सफाई व्यवस्था ठीक न होने का आरोप लगाया तो अध्यक्ष ने सफाई प्रभारी चंचल कुमार को तलब कर उसमें सुधार करने के निर्देश दिए। सभासद सुहेल खान ने भी अपने वार्ड की समस्याओं को सदन में रखा। बैठक में 25 में से 18 सभासदों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed