फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Alert in Mandal regarding Vijayadashami and farmers' movement

विजयदशमी और किसान आंदोलन को लेकर मंडल में अलर्ट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 15 Oct 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
Alert in Mandal regarding Vijayadashami and farmers' movement
मुरादाबाद। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर भाकियू नेताओं द्वारा आज भाजपा नेताओं के पुतला दहन का कार्यक्रम एक दिन टाल लिया है। अब भाकियू कार्यकर्ता 16 को पुतला दहन करेंगे। उधर मंडलायुक्त ने वियदशमी और किसान आंदोलन के चलते मंडल के सभी जिलों में अलर्ट करते हुए कड़े सुरक्षा इंतजाम करने को कहा है।
विज्ञापन

भाकियू के महानगर अध्यक्ष रणधीर सिंह ने बताया कि किसान संघंर्ष मोर्चा के आह्वान पर 15 अक्तूबर को भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के पुतले दहन की घोषणा की गई थी लेकिन विजयदशमी पर्व को देखते हुए मोर्चा से इसे एक दिन बढ़ा दिया है। भाकियू हाइमान से इस संबंध में निर्देश मिले हैं। अब 16 को भाकियू कार्यकर्ता अलग अलग स्थानों पर पुतला दहन करेंगे।
विज्ञापन

उधर दशहरा ओर किसान आंदोलन के चलते मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह ने जिलाधिकारियों को अपने यहां कड़े सुरक्षा इंतजाम करने को कहा है। मंडलायुक्त ने बताया कि इस बार विजयदशमी मेले पर भीड़ रहने की संभावना है इसलिए रावण पुतला दहन स्थलों पर पुलिस और पीएसी बल की पुख्ता व्यवस्था की जाए। इसके अलावा किसान नेताओं से बातचीत करके उनसे शांति बनाए रखने की अपील की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed