फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   aksa died due to suffocation

गले की हड्डी टूटी मिली, दम घुटने से हुई थी अक्सा की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 09 Nov 2020 02:26 AM IST
विज्ञापन
aksa died due to suffocation
मुरादाबाद।
विज्ञापन

नागफनी थाना क्षेत्र में मायके में रह रही अक्सा की मौत बीमारी से नहीं हुई थी। बल्कि गले पर चोट से हड़्टी टूट जाने एवं दम घुटने से उसकी मौत हुई थी। कब्र से निकाल कर उसके शव के कराए गए पोस्टमार्टम से इसकी पुष्टि हुई है। पुलिस ने इसे ऑनर किलिंग मान रही है। महिला के पति की तहरीर पर पुलिस ने महिला के भाई के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस खुलासे के बाद से मोहल्ले के लोग हैरत में है।
नागफनी थाना क्षेत्र के किसरौल अब्बासिया मस्जिद के पास रहने वाले अफजल की बेटी अक्सा की 13 अक्तूबर की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई थी। परिवार वालों ने मोहल्ले वालों को यह बताते हुए कि वह बीमार चल रही थी, उसके शव को कब्रिस्तान में दफना दिया था। सूचना पर उसका पति इरफान भी मौके पर पहुंचा था, लेकिन परिवार वालों ने उसे यह बताया था कि मानसिक तनाव के चलते अक्सा ने आत्महत्या की है। इसलिए उसने भी उस समय पुलिस को कोई सूचना नहीं दी थी। इधर इसी थाना क्षेत्र में प्रापर्टी डीलर नजारत व उसकी बेटी समरीन की हत्या के आरोप गिरफ्तार किए गए आरोपी मन्नान और यूनुस से पूछताछ के दौरान दोनों ने अक्सा की संदिग्ध हालत में मौत की जानकारी दी।
विज्ञापन

पुलिस ने दोनों आरोपियों से मिली जानकारी की सच्चाई की पड़ताल के लिए शनिवार को अक्सा के पिता और भाई को हिरासत में लेकर पूछताछ की। उसके पति से भी बात की तो पति इरफान ने अक्सा की हत्या का शक जाहिर करते हुए उसका पोस्टमार्टम कराने की मांग की। जिसके बाद पुलिस ने मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में अक्सा का शव शनिवार कब्र से निकवाया था। शव का रविवार पोस्टमार्टम किया गया। जिसमें गले की हड़्डी टूटी होने और दम घुटने से मौत की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस अब इसे ऑनर किलिंग मान रही है। पुलिस अक्सा के मायके पक्ष के कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

00000
तीन डाक्टरों के पैनल ने किया पोस्टमार्टम
मुरादाबाद। दोहरे हत्याकांड के खुलासे के दौरान मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने मृतका अक्सा का शव शनिवार 25 दिन बाद कब्र से निकाला। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर तीन डाक्टरों के पैनल से शव का रविवार पोस्टमार्टम कराया गया। जिसमें डॉ. एसएस कक्कड़, डॉ. शशि भूषण कुमार और डॉ. रेशमा कुरैशी शामिल रहीं।
0000
अक्सा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गले की हड्डी टूटी मिली है, और दम घुटने से मौत होना बताई गई है। शव कई दिन पुराना होने के कारण गर्दन के पास की खाल के निशान स्पष्ट नहीं हो सके हैं। प्रथम दृष्ट्या यह सिद्ध हो गया है कि अक्सा की मौत बीमारी से नहीं बल्कि गले में चोट पहुंचने से हड्डी टूटने व दम घुटने से हुई है। पूछताछ में मामला ऑनर किलिंग का सामने आया है। महिला के पति ने अपने साले के खिलाफ हत्या की तहरीर पुलिस को दी है।

अमित कुमार आनंद, एसपी सिटी
0000
अक्सा के पति इरफान ने अपने साले तारिक के खिलाफ अक्सा की हत्या की तहरीर दी है। जिसके आधार पर अक्सा के भाई तारिक के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मुकदमे की जांच की जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे उसके मुताबिक कार्रवाई की जाएगी।
सुनील कुमार, एसएचओ थाना नागफनी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed