फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Akka Dilari equipped with CCTV cameras

Moradabad News: सीसीटीवी कैमरों से लैस हुआ अक्का डिलारी गांव, कमिश्नर ने किया आईसीसीसी का लोकार्पण

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 15 Mar 2024 04:17 AM IST
विज्ञापन
Akka Dilari equipped with CCTV cameras
मुरादाबाद/मूंढापांडे। महानगर के स्मार्ट सिटी की तर्ज पर जिले का अक्का डिलारी गांव भी बृहस्पतिवार को तीसरी आंख से लैस हो गया। ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत इस गांव में लगाए गए 10 सीसीटीवी कैमरे और पांच पब्लिक एड्रस सिस्टम (लाउडस्पीकर) समेत पंचायत भवन में माॅनीटरिंग के लिए बनाए गए इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (आईसीसीसी) का मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह ने लोकार्पण किया।
विज्ञापन

इस मौके पर उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह ने कहा कि इस व्यवस्था से ग्राम की 24 घंटे निगरानी एवं त्वरित सूचना प्रदान किए जाने की सुविधा होगी। मंडलायुक्त ने चार ग्राम पंचायत अक्का डिलारी, रूस्तमपुर बढमार, मूढापांडे व दलपतपुर को आईएसओ प्रमाणपत्र प्रदान किया। ग्राम के अति कुपोषित बच्चों के परिवारों को 50 अंडों की हैचिंग यूनिट वितरित करते हुए कहा कि इससे परिवार को अतिरिक्त आय सृजित होने के साथ अति कुपोषित बच्चों को सुपोषण भी मिलेगा। कुछ शाकाहारी अतिकुपोषित बच्चों के परिवारों को मोटे अनाज से निर्मित सुपोषण किट वितरित की गई।
विज्ञापन

सीडीओ सुमित यादव ने कार्यक्रम की प्रगति के बार में अवगत कराया। ब्लॉक प्रमुख नवदीप यादव ने सभी का कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आभार जताया। जिला पंचायत सदस्य अजयवीर ने मंडलायुक्त को स्मृति चिह्न के रूप में तुलसी बिरवा प्रदान किया। कार्यक्रम में जिला विकास अधिकारी जीबी पाठक, डीपीआरओ वाचस्पति झा समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article