फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Akhilesh tweeted on Azam's release, Rampur can come anytime

आजम की रिहाई पर अखिलेश ने किया ट्वीट, कभी भी आ सकते हैं रामपुर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 20 May 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Akhilesh tweeted on Azam's release, Rampur can come anytime
आजम की रिहाई पर अखिलेश ने किया ट्वीट, कभी भी आ सकते हैं रामपुर
विज्ञापन

रामपुर। सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत मिलने के बाद सपा नेता आजम खां करीब सवा दो साल बाद जेल से रिहा हो गए। उनकी रिहाई के बाद सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट किया। उन्होंने लिखा कि जमानत के इस फैसले से सर्वोच्च न्यायालय ने न्याय नए मानक दिए हैं। उन्होंने आजम खां का रिहाई के लिए स्वागत किया। वहीं, इस बीच ये अटकलें भी लगाई जा रही हैं कि रिहाई के वक्त सीतापुर जेल न पहुंचे अखिलेश कभी भी रामपुर आकर आजम खां से मुलाकात कर सकते हैं।

सपा नेता आजम खां विभिन्न मामलों में सीतापुर जेल में बंद थे। हालांकि, एक मामले को छोड़कर उनकी बाकी मामलों में जमानत हो गई थी। यह मामला रामपुर पब्लिक स्कूल की मान्यता से संबंधित हाल ही में दर्ज हुआ था। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने उनकी अंतरिम जमानत मंजूर कर ली थी, जिसके बाद शुक्रवार को आजम खां सीतापुर जेल से रिहा हो गए। उनकी रिहाई के तुरंत बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने ट्वीट किया। उन्होंने आजम खां का स्वागत करते हुए कहा कि जमानत के इस फैसले से सर्वोच्च न्यायालय ने नए मानक दिए हैं। उन्होंने पूरा ऐतबार है कि आजम खां सभी अन्य मामलों में शीघ्र ही बाइज्जत बरी होंगे। वहीं, इस बात की भी चर्चा है कि अखिलेश यादव अब कभी भी रामपुर आ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed