फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   ajahar kha surrender in court

अभिनेत्री एवं पूर्व सांसद जयाप्रदा पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में सपा नेता आजम खां के करीबी रामपुर नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन क

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 17 Mar 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
ajahar kha surrender in court
मुरादाबाद। रामपुर की पूर्व सांसद एवं अभिनेत्री जयाप्रदा पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में फरार चल रहे रामपुर नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन अजहर खां ने बुधवार को एमपी- एमएलए (स्पेशल कोर्ट) में आत्मसमर्पण कर दिया। अदालत के आदेश पर आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। अब इस मामले में 29 मार्च को सुनवाई होगी। वर्तमान में उनकी पत्नी रामपुर नगर पालिका की अध्यक्ष हैं। आरोपी अजहर खां को सपा नेता एवं रामपुर के सांसद आजम खां का करीबी बताया जाता है।
विज्ञापन

30 जून 2019 में कटघर थानाक्षेत्र के मुस्लिम डिग्री कॉलेज में मोहम्मद आरिफ ने सपा नेताओं के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया था। इस कार्यक्रम में रामपुर के सपा सांसद आजम खां, अब्दुल्ला आजम, मुरादाबाद के सपा सांसद डॉ. एसटी हसन, फिरोज खान और मोहम्मद अजहर खां भी शामिल हुए थे। कार्यक्रम में शामिल लोगों पर आरोप लगा था कि रामपुर की पूर्व सांसद एवं अभिनेत्री जयाप्रदा पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इस मुकदमे मेंआरोपी अजहर खां फरार चल रहे थे, जिनके खिलाफ 23 अगस्त 2020 को अदालत ने कुर्की आदेश जारी कर दिया था। बुधवार को रामपुर नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष अजहर खां अपने वकील फजीउल्ला खान के साथ एमपी- एमएलए (स्पेशल कोर्ट) स्मिता गोस्वामी की अदालत में पेश हुए। विशेष लोक अभियोजक मोहनलाल विश्नोई ने बताया कि अजहर खां की ओर से आत्मसमर्पण के लिए प्रार्थनापत्र पेश किया गया था। अदालत ने प्रार्थनापत्र को स्वीकार करते हुए अजहर खां को जेल भेज दिया। मुकदमे में 29 मार्च को सुनवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed