फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   air ticket of canpur will get in 2500 thousand

2500 रुपये में मिलेगी कानपुर, लखनऊ तक उड़ान सेवा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 14 Oct 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
air ticket of canpur will get in 2500 thousand
मुरादाबाद। जिले से हवाई सफर का सपना अब जल्द साकार होने जा रहा है। ट्रेन के किराये से कुछ अधिक रुपये में उपभोक्ता मुरादाबाद से लखनऊ और कानपुर तक का सफर कर पाएंगे। मुरादाबाद से कानपुर के लिए प्रथम एसी कोच में ट्रेन का किराया 1800 रुपये है। जबकि फ्लाइट में यह 2500 तक रह सकता है। लखनऊ के लिए इससे भी कम किराये में व्यवस्था की जा सकती है।
विज्ञापन

पड़ोसी जनपद बरेली में उड़ान का जिम्मा इंडिगो और एलायंस कंपनियां संभाल रही हैं। ऐसे में संभावना व्यक्त की जा रही है कि मुरादाबाद में भी इन कंपनियों को जिम्मेदारी दी जा सकती है। लाइसेंस जारी होने के बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी। साथ ही यात्री सुविधाओं से संबंधित अन्य व्यवस्थाएं की जाएंगी। पार्किंग से लेकर यात्रियों के ठहरने, फ्लाइट बुकिंग कराने के लिए हॉल में व्यवस्थाएं रहेंगी। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अधिकारियों को यहां तैनात किया जाएगा। इसके अलावा राजधानी दिल्ली से भी कनेक्टिविटी पर विचार किया जा रहा है। हालांकि इस पर अधिकारी अभी कुछ स्पष्ट कहने से बच रहे हैं।
विज्ञापन

शहर के निर्यातकों के मुताबिक दिल्ली से कनेक्टिविटी होना बेहद आवश्यक है। इससे विदेशी ग्राहक मीटिंग के लिए या उत्पाद देखने के लिए सीधे मुरादाबाद आ सकेंगे। एएआई के एक अधिकारी ने बताया कि फाइल डीजीसीए तक पहुंच गई है। अक्तूबर माह में उड़ान के लिए प्रोविजनल लाइसेंस जारी हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed