फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Ahmad Club won the match by eight wickets.

Moradabad News: अहमद तुर्की क्लब ने आठ विकेट से जीता मैच

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
Ahmad Club won the match by eight wickets.
अमरोहा। डीएनएस क्रिकेट एकेडमी के मैदान पर अहमद तुर्की क्लब ने रॉयल लेजेंड्स इलेवन को एकतरफा मुकाबले में 8 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। 189 रनों के चुनौतीपूर्ण लक्ष्य का पीछा करते हुए अहमद तुर्की क्लब ने महज 14.1 ओवर में दो विकेट खोकर 192 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। जीत के सबसे बड़े नायक नवाजिश रहे, जिन्होंने महज 44 गेंदों में नाबाद 114 रनों की विस्फोटक पारी खेलकर विरोधी गेंदबाजों की जमकर धुनाई की।
विज्ञापन


टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी रॉयल लेजेंड्स इलेवन ने निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 188 रन बनाए। टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाने में अब्दुल नबी ने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने सिर्फ 25 गेंदों में चार चौकों और चार छक्कों की मदद से 52 रन बनाए। वसीम खान ने भी 17 गेंदों पर दो चौके और तीन छक्कों की सहायता से 36 रनों की तेजतर्रार पारी खेली। फहीम अहमद और एसआरके ने तीन-तीन विकेट झटके, जबकि कप्तान अहमद तुर्की ने दो बल्लेबाजों को पवेलियन भेजकर विपक्षी टीम को 188 रन पर रोक दिया।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी अहमद तुर्की क्लब ने शुरुआत से ही आक्रामक तेवर अपनाए। आदित्य चहल ने सिर्फ छह गेंदों में तीन छक्कों की मदद से 20 रन बनाकर टीम को तूफानी शुरुआत दिलाई। इसके बाद कप्तान अहमद तुर्की ने 25 गेंदों में 34 रन बनाकर नवाजिश के साथ मजबूत साझेदारी की। नवाजिश ने सिर्फ 44 गेंदों में नाबाद 114 रन ठोक दिए। उनकी इस यादगार पारी में 10 चौके और 10 गगनचुंबी छक्के शामिल रहे। सलमान खान 12 रन बनाकर उनके साथ नाबाद लौटे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रॉयल लेजेंड्स इलेवन की ओर से गेंदबाजी में केवल वसीम खान को एक विकेट मिला, जबकि अन्य गेंदबाज पूरी तरह बेअसर साबित हुए। नवाजिश की विस्फोटक बल्लेबाजी की बदौलत अहमद तुर्की क्लब ने 35 गेंद शेष रहते ही आठ विकेट से शानदार जीत दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed