फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Ahilyabai's contribution is important in promoting Indian culture

Moradabad News: भारतीय संस्कृति को बढ़ाने में अहिल्याबाई का योगदान अहम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 25 May 2025 02:25 AM IST
विज्ञापन
Ahilyabai's contribution is important in promoting Indian culture
मुरादाबाद। अहिल्याबाई होल्कर का जीवन दर्शन एवं भारतीय संस्कृति के प्रति उनका बहुत बड़ा योगदान है। उन्होंने पुराने जमाने में जनता की सुविधाओं के लिए कुंए, सड़कों का निर्माण कराया। देश के तोड़े गुए प्रमुख मंदिरों का पुनर्निर्माण कराया।
विज्ञापन

यह बातें शनिवार को एमएलसी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यपाल सिंह सैनी ने अहिल्याबाई की जयंती पर भाजपा जिला कार्यालय पर आयोजित प्रदर्शनी में कही। उन्होंने अहिल्याबाई होल्कर के जीवन दर्शन पर प्रकाश डाला। जिलाध्यक्ष आकाश कुमार पाल ने कहा कि अहिल्याबाई ने जनहित के अनगिनत कार्य किए। इस दौरान युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अरुण पंडित, लकी चौधरी, कशिश चौहान, संजय ढाका, सत्येंद्र चौधरी, आदेश चौधरी, अमन ठाकुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

00

अहिल्याबाई ने समाज की बुराइयों को दूर करने का काम किया : रितेश
महानगर भाजपा की ओर से आयोजित प्रदर्शनी में मुख्य अतिथि नगर विधायक रितेश गुप्ता ने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर को भारतीय संस्कृति से अगाध प्रेम था। उन्होंने समाज की बुराइयों को दूर करने का कार्य किया। उन्होंने तीर्थ स्थान के मार्ग, मंदिर और धर्मशालाओं का निर्माण कराया। महापौर विनोद अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रानी अहिल्याबाई होल्कर की जयंती पर सनातन परंपराओं को आगे बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं। इस दौरान महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला, दीपक गोयल, प्रिया अग्रवाल, अल्पना रितेश गुप्ता, राजीव गुप्ता, अभिषेक राठौर, नत्थूराम कश्यप, कमल गुलाटी, दिनेश शीर्षवाल, नवदीप टंडन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed