फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Ahilyabai worked for justice, service and public welfare: Kamal

अहिल्याबाई ने न्याय, सेवा, जनकल्याण के लिए किए कार्य : कमाल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
Ahilyabai worked for justice, service and public welfare: Kamal
कांठ। रविवार को गांव आवी हफीजपुर में महारानी अहिल्याबाई होल्कर की जयंती मनाई गई। लोगों ने उनके चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके द्वारा देश व समाज के लिए किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कांठ के सपा विधायक कमाल अख्तर ने कहा कि महारानी अहिल्याबाई होल्कर भारतीय इतिहास की महानतम शासकों में से एक थीं, जिन्होंने न्याय, सेवा, जनकल्याण, सामाजिक समरसता और धार्मिक सौहार्द की मिसाल कायम करते हुए देश व समाज हित में कार्य किए थे। सभी को उनके पदचिह्नों पर चलना चाहिए। विधायक ने कहा कि आज देश में महंगाई की मार से जनता परेशान है। हर रोज पेट्रोल, डीजल, गैस, सीएनजी आदि के मूल्यों में बढ़ोतरी हो रही है। बार-बार भर्ती परीक्षाओं के पेपर लीक होने से युवाओं के सपने टूट रहे हैं। कहा कि वर्ष 2027 का विधानसभा चुनाव करीब है, इसलिए सपा कार्यकर्ता चुनावी तैयारियों में जुट जाएं और घर-घर पार्टी की नीतियों के बारे में बताएं। इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य मुकेश यादव, भारत सिंह पाल, महिपाल चौहान, हरपाल सिंह, धनश्याम, मेघराज, अतर सिंह, बिहारी पाल, रामौतार सिंह, भरत सिंह, खानचंद सिंह पाल, सुभाष पाल व शोराज पाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed