फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Agriculture, Industrial and Cultural Exhibition from today

Moradabad News: जिला कृषि, औद्योगिक एवं सांस्कृतिक प्रदर्शनी आज से

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 27 May 2023 01:30 AM IST
विज्ञापन
Agriculture, Industrial and Cultural Exhibition from today
मुरादाबाद।
विज्ञापन

जिला कृषि, विकास, औद्योगिक एवं सांस्कृतिक प्रदर्शनी 27 मई से 27 जून लगेगी। मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह शनिवार की शाम आठ बजे कंपनी बाग स्थित जिगर मंच से प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे।
कार्यक्रम के अनुसार 28 मई को कोपलें, 30 मई को मन-मन में राम कार्यक्रम अनादि ग्रुप लखनऊ की टीम करेगी। 31 मई को तरूण बालियान एक शाम अन्नदाता के नाम कार्यक्रम करेंगे। एक जून को एक शाम उत्तराखंड के नाम, फोक डांस आॅफ इंडिया, तीन जून को हरियाणवी नाइट में रेणुका पवार की प्रस्तुति होगी। चार जून को निजामी बंधु कव्वाली नाइट में अपना जलवा बिखरेंगे। पांच जून को जल संरक्षण एवं पर्यावरण संध्या कार्यक्रम होगा।
विज्ञापन

छह जून को नृत्य एवं नाट्स संध्या का कार्यक्रम है। सात जून को जुगनू जादूगर का कार्यक्रम है। डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने प्रदर्शनी के लिए कंपनी बाग के अंदर के मैदान को छोड़कर उसके चारों तरफ का पूरा क्षेत्र आरएन इंटर काॅलेज, चित्रगुप्त इंटर काॅलेज, केसीएम स्कूल, पंचायत भवन परिसर, जिगर मंच, गांधी पार्क, मैथोडिस्ट गर्ल्स इंटरमीडिएट काॅलेज एवं क्वार्टरों के सामने का मैदान, काॅलेज के कमरे, लप्टन क्लब, महिला क्लब, रेलवे गेस्ट हाउस, मनोरंजन सदन के आसपास के स्कूल, क्लब और सोनकपुर स्टेडियम को 27 मई से प्रदर्शनी समाप्त होने तक प्रदर्शनी क्षेत्र घोषित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्किग की व्यवस्था

पार्किंग के लिए चित्रगुप्त इंटर कॉलेज का मैदान, आरएन इंटर काॅलेज का मैदान, मैथोडिस्ट गर्ल्स इंटर काॅलेज का मैदान और चारों ओर से गेट के आस-पास (फल की फड़ वालों को छोड़कर) कच्ची पटरी आदि का स्थान निश्चित रहेगा। प्रदर्शनी में किसी भी प्रकार के लाठी, अस्त्र-शस्त्र, विस्फोटक पदार्थ के लाने पर प्रतिबंध रहेगा। प्रदर्शनी में जुए एवं मादक पदार्थों का सेवन करके आना और घूमना मना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed