फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   agrasen sobhayatra today

आज धूमधाम से निकलेगी महाराजा अग्रसेन जन्मोत्सव की शोभायात्रा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 26 Sep 2022 01:06 AM IST
सार

महाराजा अग्रसेन के जन्मोत्सव को धूमधाम से मनाने के लिए रविवार को तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया है।इस यज्ञ के मुख्य यजमान हरिओम अग्रवाल और मंजू अग्रवाल रहेंगे।बैठक में महामंत्री विकास अग्रवाल, कोषाध्यक्ष गौरव, संयोजक सचिन सिंघल, अमन अग्रवाल, राकेश जिंदल, रॉबिन अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
agrasen sobhayatra today

विस्तार

मुरादाबाद। महाराजा अग्रसेन के जन्मोत्सव को धूमधाम से मनाने के लिए रविवार को तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया है। सोमवार शाम को 18 गोत्रीय महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद बैंडबाजों की धुन पर पालकी शोभायात्रा निकलेगी।
विज्ञापन

महाराजा अग्रसेन समाज की ओर से आयोजित किए जा रहे महाराजा अग्रसेन के जन्मोत्सव कार्यक्रम में एमआईटी में 18 गोत्रीय महायज्ञ पंडित मुकुल शास्त्री के निर्देशन में संपन्न होगा। इस यज्ञ के मुख्य यजमान हरिओम अग्रवाल और मंजू अग्रवाल रहेंगे। रविवार को साहू मोहल्ला के अन्नपूर्णा मंदिर में हुई बैठक में अध्यक्ष सौरभ मित्तल ने बताया कि भारतीय परंपरा के अनुसार वेशभूषा रहेगी। यज्ञ के बाद एमआईटी रामगंगा विहार से शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो साईं मंदिर से स्टेडियम रोड होते हुए सेल टैक्स कार्यालय पर पहुंचेगी। इसके बाद शोभायात्रा वापस एमआईटी परिसर में ही संपन्न होगी। जगह-जगह अग्रवाल बंधुओं की ओर से शोभायात्रा का स्वागत किया जाएगा। शोभायात्रा में सबसे आगे ढोल रहेगा। इसके बाद घोड़ों पर समाज के बच्चे बैठेंगे। फिर जगन्नाथ भगवान की झांकी रहेगी। राधा-कृष्ण की झांकी, भगवान केदारनाथ की झांकी और राम-रावण की झांकी का सजीव मंचन होगा। अंत में महाराजा अग्रसेन का रथ रहेगा। शोभायात्रा में अग्रवाल बंधुओं के बच्चे व महिलाएं बढ़चढ़ कर हिस्सा लेंगी।
विज्ञापन

शोभायात्रा का शुभारंभ मेयर विनोद अग्रवाल, नगर विधायक रितेश गुप्ता और सीएल गुप्ता नेत्र संस्थान की ट्रस्टी शिखा गुप्ता करेंगी। एमआईटी के ट्रस्टी अनिल अग्रवाल का विशेष सहयोग रहेगा। बैठक में महामंत्री विकास अग्रवाल, कोषाध्यक्ष गौरव, संयोजक सचिन सिंघल, अमन अग्रवाल, राकेश जिंदल, रॉबिन अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed