फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   AGM held a meeting with officials, met the scouts

Moradabad News: एजीएम ने अधिकारियों संग की बैठक, स्काउट्स से मिले

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 26 Apr 2025 02:55 AM IST
विज्ञापन
AGM held a meeting with officials, met the scouts
मुरादाबाद। उत्तर रेलवे के उप महाप्रबंधक मोहित चंद्रा शुक्रवार को मुरादाबाद पहुंचे। डीआरएम कार्यालय परिसर में उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक की। सुरक्षा व संरक्षा बिंदुओं पर अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने मंडल में चल रहे कार्यों की रिपोर्ट देखी। अमृत भारत स्टेशनों की प्रगति के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन

इसके बाद वह स्काउट-गाइड के विशेष शिविर में रेलवे स्टेडियम पहुंचे। भारत स्काउट-गाइड के 75 साल पूरे होने पर रेलवे स्टेडियम में यह शिविर आयोजित हो रहा है। एडीएम के सामने स्काउट्स व गाइड्स ने शिविर लगाकर रहना, खेल व अनुशासन, कौशल विकास के साथ नेतृत्व क्षमता को प्रदर्शित किया। तंबू लगाना, विभिन्न प्रकार की गांठें लगाना, मार्च पास्ट आदि गतिविधियों से दिनभर रेलवे स्टेडियम में चहल पहल रही।
विज्ञापन

26 अप्रैल को इस शिविर का समापन होगा। एक दिन पहले महाप्रबंधक अशोक कुमार वर्मा भी यहां का दौरा कर चुके हैं। अब शुक्रवार को एजीएम ने स्काउट्स का हौसला बढ़ाया। रेलवे अधिकारियों ने एडीएम का कार्यक्रम गोपनीय रखा। बैठक व उनके निरीक्षण के बारे में कोई जानकारी साझा नहीं की। इसी तरह जीएम के आने की सूचना भी पहले से किसी को नहीं दी गई थी। इस पर रेलवे की दोनों प्रमुख कर्मचारी यूनियनों में रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने जीएम के साथ पीएनएम में इस मुद्दे को उठाने का फैसला किया है। यूनियनों के पदाधिकारियों का कहना है कि वरिष्ठ अधिकारियों के सामने खामियां न रखी जाएं, इसलिए यूनियनों को आमंत्रित नहीं किया गया। ज्ञात हो कि कार्यक्रम में पूरे उत्तर रेलवे के स्काउट्स-गाइड्स प्रतिभाग कर रहे हैं। सभी मंडल एवं प्रोडक्शन यूनिट सहित 13 जिले व अतिथि के रूप में उत्तर पश्चिम रेलवे सहित 450 स्काउट गाइड कब, बुलबुल रोवर रेंजर एवं लीडर्स भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed