फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Agent shkeel murder report filed against three people

एजेंट शकील हत्याकांड में तीन लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 08 Dec 2020 02:26 AM IST
विज्ञापन
Agent shkeel murder report filed against three people
मुरादाबाद । मझोला थाना क्षेत्र में लेनदेन के विवाद में गांगन वाली मैनाठेर निवासी एजेंट शकील की हत्या के मामले में पुलिस ने उसके पिता मल्लू की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। नामजद आरोपियों में शकील का साथी इशरत भी शामिल है। उस पर घर से हिसाब के बहाने शकील को बुला ले जाने और दो अन्य आरोपियों के साथ मिल कर हत्या का आरोप है। पुलिस ने इशरत को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। शेष दोनोें नामजद आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

मझोला थाने के अपराध निरीक्षक अवधेश कुमार ने बताया कि आरटीओ कार्यालय में कमीशन पर लोगों का काम कराने वाले शकील की लेन देन के विवाद में रविवार देर सायं एकता कॉलोनी के खाली पड़े लोहिया आवास की छत पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उसका एकता कॉलोनी निवासी एक अन्य एजेंट प्रदीप प्रजापति से रुपये के लेनदेन का विवाद बताया गया था। एकता कॉलोनी में शकील को उसका साथी जयंतीपुर करूला की मियां कॉलोनी निवासी इशरत बुलाकर ले गया था। बाद में इशरत ने ही घटना की सूचना थाने आकर पुलिस को दी थी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी जहां लोहिया आवास के खाली पड़े मकान की छत पर शकील का शव पड़ा मिला था।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक शकील के परिवार वालों को घटना की सूचना पुलिस भेज कर रात करीब दो बजे दी गई थी। जिसके बाद शकील के पिता मल्लू ने थाने पहुंच कर पुलिस को तहरीर दी। जिसमें उन्होंने कहा है कि रविवार की सायं करीब छह बजे उसके पुत्र शकील को इशरत ने फोन पर यह कह कर बुलाया था कि प्रदीप से पैसे लेने चलते हैं। मल्लू ने बताया कि रात करीब आठ बजे उनकी शकील से फोन पर बात हुई थी। तब उसने बताया था कि वह इशरत के साथ मंडी समिति के पास है। इसके बाद उसकी बात नहीं हुई। दोनों फोन स्विच ऑफ थे। बाद में देर रात पुलिस से उन्हें शकील की हत्या का पता चला। मल्लू ने बताया कि इशरत ही उसे प्रदीप प्रजापति के एकता कॉलोनी स्थित घर ले जाने की बात कह कर ले गया था। वहां प्रदीप प्रजापति, लोधीपुर पाकबड़ा निवासी फिरोज व इशरत ने मिलकर उसके पुत्र की हत्या कर दी। पुलिस ने मल्लू की तहरीर पर इशरत, फिरोज व प्रदीप प्रजापति के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। इशरत को हिरासत में ले लिया गया है। आरोपियों की कॉल डिटेल भी निकलवाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

315 बोर के तमंचे से मारी गई शकील को गोली
मुरादाबाद। शकील का पुलिस ने सोमवार को पोस्टमार्टम कराया। जिसमें उसके सिर में दायी ओर से सिर में सटाकर गोली मारी गई है। पोस्टमार्टम के 315 बोर के कारतूस की एक बुलेट सिर में मिली है। जो उसके सिर की हड्डी को तोड़ने के बाद उसी में फंस गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed