फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   aganwari worker will search tb patient

आशा-आंगनबाड़ी वर्कर घर-घर देंगी दस्तक, ढूंढेगी मरीज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jun 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
aganwari worker will search tb patient
मुरादाबाद। जिले में एक जुलाई से विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के जरिए संचारी रोग और दिमागी बुखार पर काबू पाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्रयास किए जाएंगे। 16 से 31 जुलाई तक दस्तक अभियान के जरिए आशा व आंगनबाड़ी वर्कर घर-घर दस्तक देकर संचारी रोग से ग्रसित मरीजों को ढूंढेेंगी।
विज्ञापन

जिला मलेरिया अधिकारी पीएन यादव ने बताया कि अप्रैल की तरह जुलाई में भी विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया जाएगा। इस अभियान में आशा व आंगनबाड़ी वर्कर को बुखार, इंफ्लुएंजा, टीबी के मरीजों, कुपोषित बच्चों की सूची क्षेत्र की एएनएम को देंगी। स्वास्थ्य विभाग संचारी रोगों और दिमागी बुखार से संबंधित रोकथाम के लिए जनपद, ब्लॉक, पंचायत व ग्रामीण स्तर पर समन्वय के लिए नोडल विभाग का काम करेगा। इस अभियान में शिक्षक दिमागी बुखार, कोविड-19 व अन्य संचारी रोगों से बचाव, रोकथाम व उपचार के लिए अभिभावकों को जागरूक करेंगे। इस संबंध में स्कूलों में पोस्टर प्रतियोगिता, वाद-विवाद प्रतियोगिता, क्विज प्रतिस्पर्धा, निबंध लेखन जैसी प्रतियोगिता आयोजित कर विद्यार्थियों को भी जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed