{"_id":"588280c24f1c1bfa7aeff1d6","slug":"again-to-trains-pass-on-crack-track","type":"story","status":"publish","title_hn":"चटकी पटरी से अब सप्तक्रांति और लिंक एक्सप्रेेस गुजरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चटकी पटरी से अब सप्तक्रांति और लिंक एक्सप्रेेस गुजरी
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
Updated Sat, 21 Jan 2017 02:57 AM IST
विज्ञापन
कानपुर के पास मंधना में आरी के ब्लेड से काटी गई रेलवे ट्रैक की तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला कानपुर
रेल फैक्चर का सिलसिला जारी है। मंडल में शुक्रवार को तीन स्थानों पर रेल फैक्चर हुए। गढ़मुक्तेश्वर और सिम्भावली के बीच चटकी पटरी से सप्तक्रांति निकल गई, जबकि हरदुआगंज और अतरौली के बीच चटकी पटरी से इलाहाबाद-दून लिंक एक्सप्रेस गुजर गई।
वहीं दुगनपुर स्टेशन के पास भी रेल फैक्चर मिला। गार्ड, ड्राइवर और कीमैन की सूचना पर पटरी की मरम्मत हुई। शुक्रवार को मुजफ्फरपुर से आनंदविहार सप्तक्रांति एक्सप्रेस जा रही थी। ट्रेन सुबह सवा नौ बजे के करीब गढ़मुक्तेश्वर और सिम्भावली के बीच गुजरी तो गार्ड को गेट नंबर 53-सी के पास तेज झटका लगा।
रेल फैैक्चर की आशंका पर गार्ड ने इसकी सूचना कंट्रोल रूम को दी। मौके पर पहुंची टीम को पटरी चटकी मिली। 40 मिनट की मरम्मत के बाद ट्रेनों को दस किमी प्रति घंटा की रफ्तार से गुजारा गया। वहीं हरदुआगंज और अतरौली के बीच सुबह रेल फैक्चर के ऊपर से लिंक एक्सप्रेस (14113) गुजर गई।
विज्ञापन
झटका लगने पर ट्रेन के ड्राइवर की सूचना पर टीम ने ट्रैक की मरम्मत की। इसके अलावा सुबह पौने दस बजे के करीब दुगनपुर स्टेशन के पास पेट्रोलिंग के दौरान कीमैन को पटरी चटकी मिली। साढ़े दस बजे मरम्मत के बाद ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया।